लखनऊ : सदन में वीडियो गेम खेलने और तंबाकू खाने में बिजी रहे भाजपा विधायक, Video Viral
1 min readब्यूरो रिपोर्ट : लखनऊ यूपी | 24 सितंबर 2022 |
यूपी विधानसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान एक भाजपा विधायक तंबाकू खा रहे थे तो एक मोबाइल पर गेम खेलने में व्यस्त थे। समाजवादी पार्टी ने इनका वीडियो वायरल कर सदन की गरिमा तार-तार करने की बात कही है।
समाजवादी पार्टी ने ऑफिशल ट्विटर और फेसबुक पर वीडियो जारी करते हुए लिखा, ‘सदन की गरिमा को तार-तार कर रहे भाजपा विधायक! महोबा से भाजपा विधायक सदन में मोबाइल गेम खेल रहे, झांसी से भाजपा विधायक तंबाकू खा रहे। इन लोगों के पास जनता के मुद्दों के जवाब हैं नहीं और सदन को मनोरंजन का अड्डा बना रहे। बेहद निंदनीय एवं शर्मनाक!’
समाजवादी पार्टी ने ट्विटर और फेसबुक पर विधानसभा सत्र की कार्यवाही के दौरान का वीडियो शेयर किया। सपा के अनुसार इसमें महोबा सदर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राकेश गोस्वामी और झांसी से भाजपा विधायक रवि कुमार शर्मा नजर आ रहे हैं। वीडियो में राकेश गोस्वामी अपने मोबाइल पर वीडियो गेम खेलते नजर आ रहे हैं। वहीं रवि शर्मा सीट पर बैठे हुए टेबल के नीचे से तंबाकू निकालकर खाते दिख रहे हैं।
सदन की गरिमा को तार-तार कर रहे भाजपा विधायक!
महोबा से भाजपा विधायक सदन में मोबाइल गेम खेल रहे, झांसी से भाजपा विधायक तंबाकू खा रहे।
इन लोगों के पास जनता के मुद्दों के जवाब हैं नहीं और सदन को मनोरंजन का अड्डा बना रहे।
बेहद निंदनीय एवं शर्मनाक ! pic.twitter.com/j699IxTFkp
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) September 24, 2022