जमीन की पैमाइश के नाम पर 30 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार
ITNHINDI
इटावा की ताखा तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) रामगोपाल ने किसान से पैमाइश के बदले 50 हजार रुपये की मांग की थी। 20 हजार रुपये पहले ही ले चुका था, बाकी के 30 हजार लेते ही कानपुर विजिलेंस की टीम ने दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान तहसील परिसर में जमकर हंगामा भी हुआ।
इटावा: उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को इटावा जिले में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कानपुर से आई विजिलेंस की टीम ने ताखा तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) रामगोपाल को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।
50 हजार में तय हुआ था पैमाइश का सौदा
मिली जानकारी के अनुसार, ताखा क्षेत्र के ग्राम कुरखा निवासी किसान नीरज उर्फ दुष्यंत अपनी 38 डिसमिल पैतृक जमीन की पैमाइश और कब्जा दिलाने के लिए लंबे समय से तहसील के चक्कर काट रहे थे। आरोप है कि कानूनगो रामगोपाल ने फाइल आगे बढ़ाने और पैमाइश करने के एवज में किसान से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। किसान ने किसी तरह 20 हजार रुपये की पहली किस्त दे भी दी थी, लेकिन आरोपी कानूनगो बिना बाकी के 30 हजार रुपये लिए काम करने को तैयार नहीं था।

11 सदस्यीय टीम ने बिछाया जाल
रिश्वत की मांग से परेशान होकर किसान नीरज ने कानपुर विजिलेंस इकाई में मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की गोपनीय जांच और पुष्टि के बाद इंस्पेक्टर इंदु यादव के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम ने शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे ताखा तहसील में जाल बिछाया। जैसे ही किसान ने कानूनगो रामगोपाल को 30 हजार रुपये दिए, सादे कपड़ों में मौजूद विजिलेंस टीम ने उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया।

तहसील में हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
विजिलेंस टीम जब आरोपी कानूनगो को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जाने लगी, तो तहसील परिसर में मौजूद कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और टीम को घेरने की कोशिश की। इससे मौके पर काफी देर तक तनाव और हंगामे की स्थिति बनी रही। हालात बिगड़ते देख तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स की मदद से टीम आरोपी कानूनगो को सुरक्षित ऊसराहार थाने ले गई, जहां भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।