नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9454434926 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

ITN Hindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, National news,State news, City news, ITN hindi

श्रीदत्तगंज: वाहन चेकिंग अभियान में 8 वाहन सीज, छह का 29,500 रुपये का ई-चालान

1 min read




रिपोर्ट–आमिर हसन सिद्दीकी 

श्रीदत्तगंज (बलरामपुर)। जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस यातायात नियमों के पालन को लेकर सख्ती बरत रही है। इसी क्रम में गुरुवार को थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र में थाना प्रभारी योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 45 वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आठ वाहनों को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया, जबकि छह अन्य वाहनों का कुल 29,500 रुपये का ई-चालान किया गया।

 थाना प्रभारी योगेश प्रताप सिंह ने वाहन चालकों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट जरूर लगाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें और निर्धारित गति सीमा का पालन करें। उन्होंने कहा कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।

      उन्होंने कहा कि जिले में लगातार सामने आ रही सड़क दुर्घटनाएं चिंताजनक हैं। ऐसे में वाहन चालकों को खुद अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक होना होगा। नाबालिगों को वाहन न चलाने दें और नशे की हालत में कभी भी वाहन न चलाएं। यातायात नियमों का पालन कर ही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »