Gonda news Archives - ITN Hindi

रमज़ान में गरीबों के लिए पैराडाइस वेलफेयर फाउंडेशन का नेक कदम
कुतबुद्दीन सिद्दीकी

गोंडा : हर साल की तरह इस साल भी पैराडाइस वेलफेयर फाउंडेशन ने रमज़ान के पाक महीने में जरूरतमंदों के लिए खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस पुण्य कार्य की पहल फाउंडेशन के संस्थापक उस्मान खान द्वारा की गई, जिनकी अगुवाई में यह नेक कार्य संपन्न हुआ। गरीब और अनाथ लोगों के लिए यह अभियान किसी वरदान से कम नहीं रहा।

पैराडाइस वेलफेयर फाउंडेशन ने इस बार भी समाज के जरूरतमंद तबके को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से राशन किट तैयार की, जिसमें आटा, चावल, दाल, चीनी, तेल, मसाले और अन्य जरूरी सामान शामिल थे। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर इफ्तार के लिए तैयार भोजन भी वितरित किया गया, जिससे गरीब और असहाय लोगों को राहत मिली।

संस्थापक उस्मान खान ने इस अवसर पर कहा, “हमारा उद्देश्य है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति भूखा न सोए। रमज़ान का महीना दान और सेवा का महीना होता है और हमें गर्व है कि हम इस पवित्र कार्य में अपनी भूमिका निभा पा रहे हैं।” उन्होंने आगे बताया कि फाउंडेशन की टीम पूरी निष्ठा से इस अभियान को सफल बनाने में जुटी रही और पूरे क्षेत्र में राशन का वितरण किया।

फाउंडेशन के कार्यों की स्थानीय निवासियों और समाजसेवियों ने जमकर सराहना की। इस प्रयास ने न केवल गरीबों की मदद की, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी दिया कि अगर हम सब मिलकर सहयोग करें तो कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहेगा।

रमज़ान के इस नेक कार्य में योगदान देने वाले सभी लोगों का पैराडाइस वेलफेयर फाउंडेशन ने धन्यवाद किया और भविष्य में भी इसी तरह समाज सेवा के कार्य जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

The post रमज़ान में गरीबों के लिए पैराडाइस वेलफेयर फाउंडेशन का नेक कदम appeared first on ITN Hindi.

जीजा से परेशान दो बहनों ने नदी में कूद कर किया सुसाइड
रिपोर्ट:-नौशाद खान

गोंडा में जीजा से परेशान दो बहनों ने नदी में कूदकर सुसाइड कर लिया। जीजा दोनों बहनों को किसी की भी न होने की धमकी देता था। कहता था- तुम लोगों का वीडियो फेसबुक पर वायरल कर देंगे। भद्दी भद्दी गालियां देता था। इससे दोनों परेशान थीं।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची मनकापुर कोतवाली पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों बहनों के शवों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना मनकापुर थाना क्षेत्र के तामापार गांव की है।

अब जानिए पूरा मामला

तामापार निवासी सुरेश ने बताया- उनकी बड़ी बेटी अनीता की शादी पचपुती जगतापुर कोल्हार गांव के रहने वाले अशोक कुमार के साथ हुई है। मेरी बड़ी बेटी की तबीयत खराब थी, तो हमने अपनी छोटी बेटियों सुनीता (19) और पुनीता (17) को उसके घर भेजा। 6 दिन दोनों वहां पर रहीं। कल दोनों घर आईं।

बाबू अब हमको नहीं रहना है... हम मर जाएंगे सुनीता और पुनिता ने आज हमसे कहा- बाबू अब हमको नहीं रहना है। हम मर जाएंगे। अब हम दुनिया में मुंह दिखाने लायक नहीं हैं। हमने पूछा क्यों, तो दोनों बेटियों ने बताया- जीजा कहते हैं कि तुम हमसे बात नहीं करती हो, तुमने हमसे शादी नहीं की। तुम्हारा वीडियो हम फेसबुक पर वायरल कर देंगे।जीजा ने किसी की न होने की दी धमकी। पिता सुरेश कुमार ने बताया- सोमवार सुबह पांच बजे दोनों घर से निकलीं। हमसे कहा कि मैं घर से जा रही हूं। आप लोगों से मैं कभी नहीं मिलूंगी। जीजा ने मुझे भद्दी-भद्दी गाली दी है और किसी की न होने की धमकी दी है। साथ ही फेसबुक पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी है।

सुरेश ने बताया- बेटियां घर से जाने लगीं तो वह भी उनके पीछे दौड़े, लेकिन तब तक दोनों आगे निकल गयी। एक दूसरे का दुपट्टे से हाथ बांधकर विसुही नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया। सुरेश ने बेटियों की मौत के लिए अपने दामाद अशोक कुमार को जिम्मेदार ठहराया है। सुनीता ने इंटर तक पढ़ाई की थी, पुनीता अभी हाई स्कूल में पढ़ रही थी।

मनकापुर कोतवाल संतोष कुमार मिश्रा ने बताया- दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन जो भी तहरीर देंगे उसी आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

The post जीजा से परेशान दो बहनों ने नदी में कूद कर किया सुसाइड appeared first on ITN Hindi.

रंगदारी वसूलने के आरोपी ने न्यायालय मे किया समर्पण, पुलिस ने ली राहत की सांस
Report Qamar Siddiqui

गोण्डा । दबंग रंगदारी वसूली करने का वांछित आरोपी ने  न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश पास्को एक्ट के द्वारा जारी कुर्की आदेश के बाद अदालत मे किया समर्पण  पुलिस ने ली राहत की सांस क्षेत्र में उक्त आरोपी के दंबगई से लोग परेशान थे।

थाना खोडारे क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोल्हईगरीब मौजा रघुनन्दनपुर निवासी मोहम्मद इरफान पुत्र उमर के आतंक से क्षेत्र के लोग काफी परेशान थे।इसके द्वारा लोगो को डरा-धमका कर भोले भाले लोगो से रंगदारी वसूली जाती थी। इसके आतंक व ऊंची पहुंच के चलते क्षेत्र के लोग इसके विरूद्ध आवाज उठाना मुनासिब नही समझते थे ।अभी कुछ महीने पहले इसके विरूद्ध थाना खोडारे मे धारा 386, 120 बी आईपीसी के तहत अपराध पंजीकृत किया गया था। मुकदमा पंजीकृत होने के बावजूद पुलिस इसके ऊपर हाथ डालने से पीछे हट रही थी।न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश पास्को एक्ट ने इसके विरूद्ध 82 की कार्रवाई करते हुए सम्बन्धित को नोटिस जारी कर अदालत मे आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया था। नोटिस को खोडारे पुलिस ने घर पर चस्पा कर डुग्गी मुनादी करायी उसके बाद भी उक्त आरोपी न तो आत्मसमर्पण किया न ही पुलिस उँचे पहुंच के चलते उसे गिरफ्तार कर पाई। अन्ततः न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पास्को एक्ट गोण्डा ने 30/05/024 को 83 की कार्रवाई करते हुए कुर्की का आदेश जारी किया। न्यायालय के भारी दबाव के चलते अन्ततः द॔बग रंगदारी वसूली करने का आरोपी मोहम्मद इरफान ने न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पास्को एक्ट गोण्डा की अदालत में शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया आदलत ने रिमांड लगाते हुए जेल भेज दिया है।

The post रंगदारी वसूलने के आरोपी ने न्यायालय मे किया समर्पण, पुलिस ने ली राहत की सांस  appeared first on ITN Hindi.

गोंडा : बिना खौफ अवैध रूप से संचालित हो रहा है अस्पताल व जच्चा बच्चा केन्द्र
गोंडा (ब्यूरो)

“अवैध रूप से संचालित हो रहा है स्टार केयर हॉस्पिटल एवं जच्चा-बच्चा केंद्र”

गोंडा में बिना मानकों और लाइसेंस के अवैध रूप से सैकड़ों अस्पताल चल रहे हैं। जिनमें मरीजों को लूटने के साथ उनकी जान से खिलवाड़ का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। एक के बाद एक कई घटनाओं के बाद इस खेल पर शासन का रुख सख्त हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक आधा दर्जन के करीब अस्पतालों को सील कर चुका है। वहीं इससे ज्यादा नर्सिंग होम को नोटिस भी जारी की जा चुकी है। लेकिन इसके इतर अवैध हेल्थ सेंटर चलाने में नया खेल भी शुरू हुआ है। जिस पर स्वास्थ्य विभाग की नजर ही नहीं है। पॉलीक्लीनिक के नाम पर मेडिकल स्टोर से साठगांठ कर पूरा अस्पताल चलाया जा रहा है। नाम के पीछे नर्सिंग होम या हॉस्पिटल शब्द न होने पर अधिकारियों का ध्यान भी नहीं जाता।

आपको बता दें कि इस वक्त  बभनजोत ब्लाक के गांव ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे डाक्टरों की बाढ़ आ चुकी है जो बिना खौफ जच्चा बच्चा केन्द्र से लेकर अस्पताल खोल कर बैठ गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टार केयर हॉस्पिटल एवं जच्चा-बच्चा केंद्र अल्लीपुर रोड, बेलभौर चौराहे पर स्थित है जहां पर बिना रजिस्ट्रेशन उपरोक्त केन्द्र चलाया जा रहा है । स्टार केयर हॉस्पिटल एवं जच्चा-बच्चा केंद्र विजय कुमार द्वारा संचालित किया जा रहा है। डॉक्टर मरीजों को अपनी बातों से फंसाकर ठीक करने की गारंटी का भरोसा दिलाते हुए मनमानी फीस वसूलते हैं। जबकि इनका इलाज कभी भी मरीज के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। जिसके चलते इनके जाल में फंस कर मरीजों की बीमारियां लाइलाज बन जाती हैं, जबकि कुछ मरीजों को अपनी जान तक गंवानी पड़ती है।

इनका कहना है

इस मामले में अधिकारियों  का कहना है कि हम कई बार अवैध अस्पतालों पर कार्यवाही कर चुके हैं लेकिन फिर नए अस्पताल खुल जाते हैं, अगर इनकी तादात फिर से बढ़ी है तो टीम गठित कर कार्यवाही करेंगे।

The post गोंडा : बिना खौफ अवैध रूप से संचालित हो रहा है अस्पताल व जच्चा बच्चा केन्द्र appeared first on ITN Hindi.

गोडा : शहर की प्रमुख समस्याओं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट शरफुद्दीन खान | इंडिया टाइम्स समाचार एजेंसी|

गोण्डा यूपी – शहर की प्रमुख समस्याओं को लेकर दिनांक 18 सितंबर को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन महाराजगंज पुलिस चौकी के पास सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया है।

शहर की मुख्य समस्याओं के संबंध में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रफीक रेनी के अगुवाई में वरिष्ठ नेताओं में प्रवक्ता पीसीसी सदस्य शिव कुमार दुबे वरिष्ठ नेता जलील अहमद खान सेवादल के अनीश नाना ने शहर की प्रमुख समस्याओं को लेकर उनकी समस्याओं के त्वरित निदान हेतु जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा फैजाबाद रोड जिया कॉलोनी में 33000 विद्युत लाइन के नीचे सुरक्षा जाल एवं दो पुल बीच में बढ़ाने की मांग की गई जिससे किसी की दुर्घटना में मृत्यु ना होने पाए, इसके पहले दो व्यक्ति की मृत्यु हो की साथ ही यह भी मांग की गई थी उक्त कॉलोनी में आरसीसी रोड व का निर्माण विद्युत पोलों पर लाइट लगाने की पुरजोर मांग की गई साथ ही शहर के अंदर जंगली जानवरों जैसे सूअर व अन्य दिखाई पड़ने वाले जानवरों को जंगलों में भिजवाया जाए और शहर के लोगों के जान माल की हिफाजत कराई जाए। इसी क्रम में यह भी मांग की गई कि पीपल चौराहा राजेंद्र लाहिड़ी की प्रतिमा से लेकर गुड्डू मल चौराहे के बीच हल्की बरसात में जलभराव की समस्या से निजात दिलाई जाए जिससे बरसात में यातायात बाधित ना होने पाए शहर की गलियों मोहल्लों की नालियों का नियमित सफाई एवं कूड़ा प्रबंधन प्रतिदिन कराया जाए जिससे संक्रामक बीमारियों पर रोक लग सके ज्ञापन देने वालों में ज्ञान चंद्र श्रीवास्तव राम सिंगार भारती बाबा सुभाष चंद्र पांडे मोबीन खान हरि श्याम सोनी डॉक्टर सद्दाम हुसैन दिलीप शुक्ला हरीश चंद्र श्रीवास्तव हरिराम वर्मा ओपी शर्मा खगेश चतुर्वेदी बाबा प्रमोद सिंह शिवम आदि लोग शामिल रहे।

The post गोडा : शहर की प्रमुख समस्याओं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन appeared first on ITN Hindi.

गोंडा : भवन निर्माण कार्यो में लाएं तेजी : आयुक्त देवीपाटन मंडल
संवाददाता शरफुद्दीन खान | इंडिया टाइम्स समाचार एजेंसी | गोंडा यूपी| 16 सितंबर 2022 |

गोंडा (आईपीएन) : आयुक्त सभागार में मंडलीय सड़क निर्माण तथा अन्य निर्माण कार्यों (सड़क निर्माण को छोड़कर) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए आयुक्त एम0पी0 अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह निर्माण कार्यों में तेजी लाएं उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं निर्माण कार्यों की जांच करें तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने कहा है कि जिन परियोजनाओं की तकनीकी जांच लंबित है उनकी जांच शीघ्र पूर्ण कराकर परियोजनाएं संबंधित विभागों को शीघ्र हस्तांतरित आयुक्त कार्यदायी संस्थाओं द्वारा जीएसटी का भुगतान कर देने से धनाभाव के कारण जो परियोजनाएं रुकी है, उसके लिए तत्काल पत्र भिजवाने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडल में जो भी कार्य रुके हुए हैं संबंधित अधिकारी उच्च अधिकारियों से समन्वय कर रुके हुए कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इसके उपरांत आयुक्त मंडल में कार्यदाई संस्थाओं की समीक्षा बैठक में भवन निर्माण से संबंधित कार्यदाई विभागों पैक्सफेड, सी.एल.डी.एफ, सी.एण्ड. डी.एस., आवास विकास परिषद, उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड, पुलिस आवास विकास, राजकीय निर्माण निगम, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, यूपी सिडको, विद्युत विभाग तथा जल निगम आदि कार्यदाई संस्थाओं के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त, संयुक्त कृषि निदेशक एल.बी.यादव, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग गोंडा विनोद कुमार, प्रधानाचार्य आई. टी. आई अनिल वर्मा,जल निगम सौरभ सुमन, अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग श्रावस्ती एस. के. हरित तथा संबंधित विभागीय अधिकारी और कार्यदायी संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।

The post गोंडा : भवन निर्माण कार्यो में लाएं तेजी : आयुक्त देवीपाटन मंडल appeared first on ITN Hindi.

हत्या की गुत्थी सुलझाने वाली पुलिस पर ही लगा हत्या का आरोप
रिपोर्ट:- नौशाद खान | इंडिया टाइम्स समाचार एजेंसी | 15 सितंबर 2022 | गोंडा यूपी |

यूपी गोण्डा  : तारीख 8 सितंबर रात करीब 2 बजे थाना नवाबगंज के अंतर्गत जैतपुर के चौहान पुरवा गांव में सोते समय डॉक्टर राजेश चौहान की गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी एसओजी व नवाबगंज की पुलिस हत्या के गुत्थी सुलझाने में जुटी थी आरोपी को पकड़ने के लिए हर पहलू बिंदु पर जांच पड़ताल कर रहीं थीं जल्दबाजी में पुलिस ने युवक को ऐसे रडार पर लिया कि पुलिस कस्टडी में ही युवक की मौत हो गयी ये हम नहीं मृतक का परिजन कह रहा है।

झकझोर कर रख देने वाला मामला थाना नवाबगंज के अंतर्गत से सामने आया है पुलिस ने इस कदर से युवक पर सितम ढाया की युवक ने मौत को गले लगा लिया हत्या के आरोपी को ढूढ़ने वाली गोंडा पुलिस ने खाकी की हनक दिखाते हुए इस कदर जुर्म ढाया की पल भर युवक की मौत हो गयी।

परिजनों का कहना है कि थाने से घर पहुची पुलिस ने पूछताछ के लिए बेटे को साथ ले जाने को कहा परिजनों ने कहा कि साथ में हम भी चलेंगे ,पुलिस ने उस युवक के साथ परिजनों को भी साथ लेकर थाने आ गयी थाने के एक कमरे में लेकर चली गयी पुलिस कमरे के बाहर परिजन टकटकी लगाए बैठे थे कई घंटों के बाद पुलिस ने युवक को गाड़ी से लेकर गोंडा के जिला अस्पताल पहुचे और परिजनों को सूचना दी कि आपके बेटे की तबीयत खराब है जिला अस्पताल पहुंचे।

आनन-फानन में परिजन जिला अस्पताल पहुंचे तो देखा स्ट्रेचर पर बेटा का शव रखा हुआ है वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन के पैरों तले जमीन खिसक गई जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

अब सवाल ये खड़े होते है कि युवक की पहले से ही मौत हो गयी थी या फिर रास्ते मे सासें टूटी है?

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने बेटे पर सितम ढाया है जिस कारण बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने जब बेटे को थाने ले गई थी बेटा पूरी तरीके से ठीक था पुलिस अंदर कमरे में ले जाकर बेटे की हत्या कर दी है। रोता बिलखता पिता बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगा रहा है।

कहीं न कहीं पुलिस पर भी कई सवाल खड़े होते हैं जिस तरीके से परिजनों का आरोप है कि पुलिस कस्टडी में युवक की मौत हुई किन कारणों से हुई कैसे हुई?क्या उस युवक पर सितम ठाया गया? पुलिस अपने आप को बचने के लिए युवक की तबीयत खराब होने की बात कह रही है सवाल कई खड़े होते हैं।

वहीं समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता के साथ पूर्व विधायक जिला अध्यक्ष के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता जिला अस्पताल देखने पहुंचे और मृतक के परिजन से मुलाकात की ।

एसपी आकाश तोमर ने इस पूरे मामले पर पर कहा कि पूर्व में एक हत्या हुई थी जिस क्रम में एक युवक को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था और उसी थाने पर परिवार वाले भी मौजूद थे युवक से अलग पूछताछ की जा रही थी। युवक की तबीयत खराब थी जिसे जिला अस्पताल में एडमिट किया गया था जहां पर डॉक्टरों ने मृत बता दिया । मर्चरी में बॉडी को देखा तो कहीं विजिबल इंज्रीस नहीं है नेचुरल डेथ है । पैनल के द्वारा पोस्टमार्टम होगा। उन्होंने ने ये भी कहा कि परिवार वाले जो भी तहरीर देंगे उस स्तर से कार्यवाही होगी। सारे एंगल्स को देखेंगे जो भी दोषी पाए जाएंगे उस पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के मामले पर आक्रोशित परिजनों ने जबरदस्त हंगामा किया और सड़क पर शव को रखकर गोंडा अयोध्या हाईवे पर जाम लगा दिया।

नाराज लोगों ने कई वाहनों में की तोड़फोड़ भी की। पुलिस की दरिंदगी के खिलाफ हजारों लोग सड़क पर उतर आए तथा आक्रोशित भीड़ को देखते हुए नवाबगंज पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर लगाया है हत्या का आरोप ।

पीड़ित के पिता की तहरीर पर नवाबगंज एसएचओ व तीन सिपाहियों समेत अन्य कई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हो गया है। एसपी आकाश तोमर ने एसएचओ तेज प्रताप सिंह व एसओजी प्रभारी अमित यादव को सस्पेंड कर दिया है।

The post हत्या की गुत्थी सुलझाने वाली पुलिस पर ही लगा हत्या का आरोप appeared first on ITN Hindi.

पुलिस कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप
संवाददाता कुतबुद्दीन सिद्दीकी | इंडिया टाइम्स समाचार एजेंसी | 15 सितंबर 2022 | गोंडा यूपी |

आईटीएन गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बुधवार की दोपहर के बाद एक हत्या के मामले में पूंछ- ताँच के लिए थाने बुलाए गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब युवक के साथ उसके परिजन भी थाने में एक अलग कमरे में मौजूद रहे। युवक की संदिग्ध मौत पर जिला अस्पताल लाए गए युवक के परिजनों ने हंगामा किया। मृतक युवक के पिता माझा राठ निवासी राम वचन यादव के अनुशार नवाब गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत अभी हाल ही में एक झोला छाप चिकित्सक की हत्या हो गई थी। इसी मामले में पूंछतांछ के लिए नवाब गंज विद्युत उपकेंद्र पर संविदा लाइन मैन के रूप में कार्यरत उनके पुत्र देव नारायण यादव उर्फ देवा (२२) को थाना प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज तेज प्रताप सिंह ने बुधवार को थाने पर बुलाया था।

वे अपने बड़े भाई राम बहादुर यादव, रिश्तेदार ग्राम प्रधान राधेश्याम यादव के साथ दोपहर बाद करीब तीन बजे देवा को लेकर थाने पहुंचे थे। उनके अनुशार थाना प्रभारी ने उन्हे एक अलग कक्ष में बैठा दिया, जबकि देवा को पूंछताछ के लिए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एस ओ जी) के हवाले कर दिया। परिजनों के अनुशार वे करीब दो घंटे तक थाने के अलग कक्ष में बैठे रहे। जब पांच बज गए और देवा को पुलिस ने उनके सुपुर्द नही किया तो उन्होंने प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह से जानकारी की तो उन्हें बताया गया कि उसकी तबियत पूंछताछ के दौरान अचानक बिगड़ गई थी इसलिए उसे जिला चिकित्सालय इलाज के लिए ले जाया गया है। आप चाहे तो अस्पताल जाकर मिल सकते है।पिता रामबचन का कहना है कि वह करीब 6:30 बजे शाम को जिला अस्पताल पहुंच गए थे, लेकिन उनका बेटा देवा तब तक चिकित्सालय नहीं पहुंचा था। रात्रि करीब 8 बजे पुलिस वाले उसे लेकर चिकित्सालय पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।

पुलिस की आशंकित कार्यशैली से नाराज परिजनों ने चिकित्सालय में हंगामा शुरू कर दिया । यह खबर जैसे ही मृतक के घर वा रिश्तेदारों तक पहुंची चिकित्सालय में भारी भीड़ एकत्रित हो गई, और लोग हंगामा करने लगे। घटना की जानकारी होने पर समाजवादी पार्टी के युवा नेता, सूरज सिंह भी परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने रोते बिलखते परिजनों को ढांढस बंधाते हुए न्याय दिलाए जाने की बात कही। भारी भीड़ के बीच लोग पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। घटना की खबर लगते ही मौके पर सीओ सदर, सी ओ कर्नल गंज, सिटी मजिस्ट्रेट, समेत भारी पुलिस बल पहुंच गया। थोड़ी ही देर बाद पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर भी चिकित्सालय पहुंच गए। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि स्थानीय पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पूंछताछ के दौरान उसकी तबियत खराब होने पर उसे जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। उन्होंने बताया की उन्होंने शव कक्ष पहुंच कर मृतक को देखा है। उसके शरीर पर प्रत्यक्ष कोई चोट के निशान नहीं हैं, फिर भी युवक की अस्वाभाविक मौत पर मौत के कारणों को जानने के लिए मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा करके चिकित्सकों की एक समिति के द्वारा पोस्टमार्टम कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि परिवार वाले जो भी तहरीर देंगे, उस आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर गुण दोष के आधार पर विवेचना की जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

The post पुलिस कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप appeared first on ITN Hindi.

गांव के बजट को डकारने में जुटे ग्राम प्रधान। बिना का कार्य कराए ही ग्राम प्रधान डकार गए लाखों रुपए। ग्रामीणों ने लगाया आरोप
रिपोर्ट:- नौशाद | इंडिया टाइम्स समाचार एजेंसी |

08 सितंबर 2022

गोण्डा यूपी : विकासखंड छपिया के ग्राम पंचायत तेजपुर में बिना कार्य कराए फर्जी तरीके से लाखों रुपये के भुगतान का मामला प्रकाश में आया है। मुकेश ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत की जिसमें कहा गया है की ग्राम पंचायत तेजपुर में नहर की पुलिया से अजय कुमार सिंह के चक तक व अजय कुमार सिंह के चक से देवीदीन के चक तक बिना खडंजा मरम्मत कार्य कराए लाखों रुपए का भुगतान करा लिया गया है। जबकि पिछले डेढ़ वर्षों से विधायक निधि से पक्की सड़क का कार्य निर्माणधीन है।

ग्राम प्रधान व सचिव ने मिलकर लाखों रुपए का फर्जी मरम्मत कार दिखा कर भुगतान करा लिया है। मुकेश ने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इस पूरे मामले में एडीओ पंचायत संजय जयसवाल से बात की गई तो उन्होंने कहा मामला संज्ञान में है मामले की जांच कराई जा रही है पत्रावली मांगी गई है।

The post गांव के बजट को डकारने में जुटे ग्राम प्रधान। बिना का कार्य कराए ही ग्राम प्रधान डकार गए लाखों रुपए। ग्रामीणों ने लगाया आरोप appeared first on ITN Hindi.