नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9454434926 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

ITN Hindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, National news,State news, City news, ITN hindi

रोशनी से जगमगाया नगर पंचायत मनकापुर

1 min read




रिपोर्ट:- नौशाद खान

गोण्डा जनपद के नगर पंचायत मनकापुर में डेकोरेटिव लाइट का लोकार्पण समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में  हुआ। इस अवसर पर सांसद गोण्डा एवं केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री के सुपुत्र कुंवर जयवर्धन सिंह तथा मनकापुर विधायक श्री रमापति शास्त्री ने संयुक्त रूप से फीता काटकर डेकोरेटिव लाइट का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री दुर्गेश कुमार सोनी, वैभव सिंह, ब्लॉक प्रमुख श्री जगदेव चौधरी, सांसद गोण्डा व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री के प्रतिनिधि श्री यू. पी. सिंह, श्री निसार अहमद, श्री कमलेश पांडे, श्री राजेश सिंह,  नगर के सभासदगण सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर कुंवर जयवर्धन सिंह ने कहा कि मनकापुर में हो रहा निरंतर सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत विकास क्षेत्र की पहचान को नई दिशा प्रदान कर रहा है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मनकापुर को और अधिक आधुनिक एवं सुविधासंपन्न बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। वहीं विधायक रमापति शास्त्री ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा किए जा रहे विकास कार्य जनहित में अत्यंत सराहनीय हैं और यह मनकापुर को एक विकसित एवं आदर्श नगर के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने नगर के सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए नगर पंचायत द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा इस पहल को नगरवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण एवं सौगातपूर्ण उपलब्धि बताया।


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »