नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9454434926 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

ITN Hindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, National news,State news, City news, ITN hindi

17 वर्ष की गौरवपूर्ण सैन्य सेवा के बाद हवलदार विकास सिंह का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह 2 अगस्त को

1 min read




रिपोर्ट:- नौशाद खान

 

गोंडा। भारतीय सेना में 17 वर्षों तक राष्ट्र की सेवा करने के उपरांत सेवानिवृत्त होकर पेंशन पर अपने गृह जनपद लौट रहे हवलदार विकास सिंह, ग्राम टिकरी का 2 अगस्त (शनिवार) प्रातः 8:00 बजे गोंडा रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा।

स्वागत समारोह के उपरांत गोंडा रेलवे स्टेशन से ग्राम टिकरी (जन्मभूमि) तक भव्य रोड शो निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल होकर देश के वीर सपूत का अभिनंदन करेंगे।

इस आयोजन का संचालन द वॉरियर सैनिक परिवार, गोंडा द्वारा किया जा रहा है।

इस अवसर पर संगठन के संरक्षक कर्नल राधे श्याम पांडे, मेजर प्रभाकर सिंह, अध्यक्ष शिव बच्चन यादव, उपाध्यक्ष बृजेश दुबे, महासचिव विनोद सिंह, सर्वेश्वर सिंह, धर्मेंद्र सिंह (कमांडो) सहित द वॉरियर सैनिक परिवार, गोंडा के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त जनपद के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठन एवं क्षेत्रवासी भी इस ऐतिहासिक स्वागत समारोह में सहभागिता करेंगे।

द वॉरियर सैनिक परिवार, गोंडा ने जनपदवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भारतीय सेना के वीर जवान हवलदार विकास सिंह का उत्साहवर्धन करें तथा उनके सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »