नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9454434926 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

ITN Hindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, National news,State news, City news, ITN hindi

उतरौला: जेहरा हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ, अतिथियों ने फीता काटकर किया उद्घाटन

1 min read




रिपोर्ट–आमिर हसन सिद्दीकी

उतरौला (बलरामपुर)। उतरौला के लालगंज स्थित जेहरा हॉस्पिटल का गुरुवार को भव्य समारोह के बीच शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जमालुद्दीन खान और अली हैदर हाशमी के साथ विशिष्ट अतिथि कांग्रेस नेता एवं उतरौला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी हसीब खान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में अतिथियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के संचालक अनवर खान ने कहा कि जेहरा हॉस्पिटल शुरू करने का उद्देश्य क्षेत्रीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। अस्पताल के संचालन से स्थानीय लोगों को उपचार के लिए दूर-दराज के शहरों में जाने की परेशानी कम करने का प्रयास किया जाएगा।

वहीं, डॉ. अनम फातमा ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा, उचित देखभाल और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मरीजों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना अस्पताल का उद्देश्य है।

समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी रही। अस्पताल के शुभारंभ पर लोगों ने प्रसन्नता जताई और इसे क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक पहल बताया।

हसीब खान ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता बेहद जरूरी है। जेहरा हॉस्पिटल की शुरुआत से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि मरीजों को बेहतर उपचार और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »