नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9454434926 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

ITN Hindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, National news,State news, City news, ITN hindi

उतरौला की बेटी ने बड़े मंच पर बनाई पहचान, आयुषी गुप्ता को मिला सम्मान

1 min read




दैनिक भास्कर के ‘DB UPSTAGE 2026’ में उतरौला की 20 वर्षीय आयुषी का चयन, अभिनेता रवि किशन और गीतकार मनोज मुंतशिर ने प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर किया सम्मानित

उतरौला (बलरामपुर)। प्रतिभा न बड़े शहरों की मोहताज होती है और न ही संसाधनों की। हौसले बुलंद हों और अपने हुनर को निखारने का जुनून हो तो छोटे कस्बों से निकलकर भी बड़े मंचों पर पहचान बनाई जा सकती है। इसकी मिसाल उतरौला की करीब 20 वर्षीय आयुषी गुप्ता ने पेश की है। दैनिक भास्कर समूह की ओर से आयोजित ‘DB UPSTAGE 2026’ में चयनित होकर आयुषी ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। लखनऊ में आयोजित समारोह में उन्हें प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया।

लखनऊ के सेंट्रम होटल में 28 अक्टूबर को आयोजित क्रिएटर्स मीट एवं सम्मान समारोह में आयुषी को यह सम्मान मुख्य अतिथि अभिनेता एवं सांसद रवि किशन तथा विशिष्ट अतिथि प्रख्यात गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला के हाथों प्रदान किया गया। प्रतिष्ठित अतिथियों से सम्मान प्राप्त करना आयुषी के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि रही।

आयुषी गुप्ता ने बीकॉम की पढ़ाई पूरी की हैं। पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें तरह-तरह के पकवान बनाने और नए व्यंजनों को तैयार करने का शौक है। इसी रुचि को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाने का माध्यम बनाया। वह इंस्टाग्राम पर ‘chotkishorts’ और ‘ayushiclosettales’ नाम से अकाउंट संचालित करती हैं, जबकि यूट्यूब पर उनका चैनल ‘chotkishorts’ के नाम से है। इन प्लेटफॉर्म पर वह विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट पकवान तैयार करने के वीडियो और रचनात्मक कंटेंट साझा करती हैं। अपने इसी हुनर और रचनात्मक प्रयास के जरिए उन्होंने डिजिटल दुनिया में अलग पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

दैनिक भास्कर समूह के ‘DB UPSTAGE 2026’ का उद्देश्य डिजिटल क्रिएटर्स को मंच प्रदान करना और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है। इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों के कंटेंट क्रिएटर्स को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। इसी क्रम में उतरौला की आयुषी का चयन होना क्षेत्र के लिए विशेष उपलब्धि है। लखनऊ में आयोजित समारोह में प्रशस्ति पत्र और उपहार प्राप्त कर उन्होंने अपने रचनात्मक सफर को नई पहचान दी।

क्षेत्र की बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा

आयुषी की उपलब्धि इसलिए भी खास है कि उन्होंने पढ़ाई के साथ अपने शौक को रचनात्मक कार्य में बदलकर डिजिटल मंच पर पहचान बनाई। छोटे कस्बों और ग्रामीण परिवेश की अनेक बेटियों में प्रतिभा होने के बावजूद उन्हें उचित मंच और अवसर नहीं मिल पाता। ऐसे में आयुषी की सफलता यह संदेश देती है कि इच्छाशक्ति, मेहनत और निरंतर प्रयास से सीमित संसाधनों के बीच भी अपनी अलग पहचान बनाई जा सकती है।

दैनिक भास्कर के प्रतिष्ठित मंच पर सम्मानित होना आयुषी के लिए व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ उतरौला क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »