प्लॉट की बाउण्ड्री तोड़ने पर चार लोगों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज
1 min read
खीरी :- यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले भू माफिया और कमजोरों को उजाड़ने वाले दबंग किसी भी दशा में बख्शे न जाएं. उनके इस निर्देश का जनपद खीरी के दबंग माफियायों पर कोई असर नहीं हो रहा है उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में दबंगों के द्वारा प्लॉट की दीवार तोड़कर अवैध कब्जे के प्रयास करने का मामला सामने आया है, पुलिस ने चार नामजद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है । जनपद खीरी के थाना खीरी में सैय्यद वजीहुद्दीन की तहरीर पर प्लॉट की चारदीवारी तोड़कर अवैध कब्जा करने के प्रयास के आरोप में चार नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
वादी के अनुसार उनके प्लाट पर बनवाई गयी दीवार को विपक्षीगण नासिर मास्टर पुत्र अज्ञात, इरशाद एवं चांद पुत्रगण नासिर मास्टर, निवासी मोहल्ला बाजार, खीरी टाउन एवं दिलशाद पुत्र नसरत खां निवासीगण मोहल्ला सय्यदवाड़ा खीरी टाउन द्वारा दिनांक- 24.06.2026 को समय लगभग प्रातः 11:00 बजे बिना किसी वैध कारण या अधिकार के दीवार को ध्वस्त कर दिया। जिससे प्रार्थी को लगभग 01 से डेढ़ लाख रूपये की आर्थिक क्षति हुई है। जब प्रांर्थी को दीवार तोड़े जाने की बात
पता चली तो प्रार्थी उक्त विपक्षीगण से बात करने गया कि उनके द्वारा इस घटना को अंजाम क्यों दिया गया तो उक्त विपक्षीगण प्रार्थी के साथ गाली गलौज करते हुवे सब मिलकर मुझे धमकी देते हुए कहा कि अगर इस प्लाट पर दोबारा दीवार बनाने या कोई निर्माण कराने का प्रयास किया, तो तुम्हें जान से मार देंगे। तहरीर के आधार पर थाना खीरी पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 324(5), 351(2) एवं 352 के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की निष्पक्ष विवेचना की जा रही है तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
