बहराइच में औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने की छापेमारी:52000रुपए की दवाएं सीज,
1 min read
रिपोर्ट:-नौशाद खान
गुरुवार को औषधि अनुज्ञापन एवं नियंत्रण प्राधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश के क्रम में एवं श्री पी सी रस्तोगी सहायक आयुक्त (औषधि) देवीपाटन मंडल गोंडा के नेतृत्व में रजिया बानो औषधि निरीक्षक बाराबंकी, श्री राजू प्रसाद औषधि निरीक्षक सुल्तानपुर, श्री सुमित वर्मा औषधि निरीक्षक गोण्डा, श्री राहुल कुमार औषधि निरीक्षक मुख्यालय लखनऊ, एवं पुलिस बल के साथ जनपद बहराइच में स्थित मेडिकल स्टोर पर छापेमार की कार्रवाई की गई
1.कशिश मेडिकल स्टोर 22/1/d
2. वर्मा मेडिकल स्टोर 22/1/d
3. खूशबू मेडिकल स्टोर
4. गाजी मेडिकल स्टोर
5. पी एंड पी मेडिकल एजेंसी
6. पटेल मेडिकल एंड सर्जिकल एजेंसी 22/1/d
7. शांति मेडिकल एजेंसी
8. शुभम मेडिकल स्टोर 22/1/d

एवं प्रज्ञा मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर में भंडारित एलोपैथिक औषधियों की मूल्य 52000/- रु मूल्य की एलोपैथिक औषधियों का विवरण फॉर्म 16 पर अंकित करते हुए सीज़ की गई औषधि निरीक्षक रजिया बानो ने बताया कि संदेह के आधार पर 02 दवाओं नमूने,कुल 16 औषधि नमूने जांच एवं विश्लेषण हेतु संग्रहित किये गये । जांच रिपोर्ट प्राप्त होने एवं विवेचना पूर्ण होने के पश्चात दोषी व्यक्ति के विरुद्ध माननीय न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।
