नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9454434926 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

ITN Hindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, National news,State news, City news, ITN hindi

बारिश के बाद धंसा वैकल्पिक मार्ग, कई वाहन फंसे, ग्रामीण बोले- मजबूत बाईपास बनाए बिना तोड़ी गई पुलिया

1 min read




रिपोर्ट– मोहम्मद आरिफ (पप्पू)

उतरौला गोण्डा मुख्य मार्ग शुक्लागंज में आवागमन बाधित

श्रीदत्तगंज(बलरामपुर)। श्रीदत्तगंज में उतरौला-गोंडा मुख्य मार्ग पर शुक्लागंज गुमड़ी स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया के पुनर्निर्माण कार्य के दौरान बनाया गया वैकल्पिक मार्ग (बाईपास) बुधवार रात हुई बारिश के बाद धंस गया। इससे आवागमन प्रभावित हो गया और कई वाहन रास्ते में फंस गए। गुरुवार को भी लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।

        ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया तोड़ने से पहले मजबूत वैकल्पिक मार्ग तैयार नहीं किया गया। बाईपास पर केवल मिट्टी और गिट्टी डाली गई थी, जो बारिश के बाद बैठ गई। इससे मार्ग की स्थिति खराब हो गई और भारी वाहनों का आवागमन मुश्किल हो गया।

      मार्ग बाधित होने के कारण लोग गांव के अंदर से होकर गुजरने को मजबूर हैं। इससे गांव की सड़क पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि हाल ही में बनी सड़क क्षतिग्रस्त हो सकती है। उनका कहना है कि वैकल्पिक मार्ग लंबा होने से समय और ईंधन की अतिरिक्त खपत भी हो रही है।

    ग्रामीण पूर्व प्रधान डीके यादव, अशोक शुक्ला, उत्तम यादव, गंगाराम जायसवाल, जोगी वर्मा, राजेश वर्मा, रामू पासवान, किसान नेता मंसू वर्मा, रेखाराम पासवान, शाहिद खान, रामगोपाल यादव, लक्ष्मी गुप्ता, अनिल गुप्ता और पन्नालाल जायसवाल समेत अन्य ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा मजबूत वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने की मांग की।


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »