नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9454434926 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

ITN Hindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, National news,State news, City news, ITN hindi

सिद्धार्थनगर: शांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

1 min read




Sidharth Nagar| Taukeer Aslam|18 Mar 2026


भवानीगंज, सिद्धार्थनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत भवानीगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के कुशल निर्देशन में थाना भवानीगंज की टीम ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया।

क्या है पूरा मामला?

थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त पर थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना और स्थानीय जांच के आधार पर शांति भंग की आशंका को देखते हुए धारा 170/126/135 BNSS के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का विवरण:

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्त एक ही परिवार के हैं और जलालपुर टोला नौडहवा, थाना भवानीगंज के निवासी हैं:

रामसुरेश (40 वर्ष), पुत्र भारत

भारत (55 वर्ष), पुत्र फेरई

उमेश (20 वर्ष), पुत्र रामसुरेश

पुलिस टीम की भूमिका

इस सफल कार्रवाई में मुख्य रूप से निम्नलिखित पुलिसकर्मी शामिल रहे:

उ0नि0 श्री भूपेन्द्र राज सिंह (थाना भवानीगंज)

हे0का0 संजय यादव

हे0का0 अशोक कुमार सिंह

पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »