नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9454434926 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

ITN Hindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, National news,State news, City news, ITN hindi

संजय सिंह ने डुमरियागंज में भरी हुंकार: “भाजपा फैला रही नफरत, इमरान लतीफ लड़ रहे मोहब्बत की लड़ाई

1 min read




डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर): आम आदमी पार्टी के कार्यालय (बैदौला चौराहा) पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इंजीनियर इमरान लतीफ द्वारा आयोजित ‘भव्य रोजा इफ्तार’ पार्टी में पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए क्षेत्र में आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

महंगाई और सिलेंडर संकट पर केंद्र को घेरा


इफ्तार से पहले आयोजित प्रेस वार्ता में संजय सिंह ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा_________

रसोई गैस संकट: देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है।

विभाजनकारी राजनीति: सरकार अपनी विफलताओं और जनता की बुनियादी समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए नफरत और बंटवारे की राजनीति का सहारा ले रही है।

नफरत की प्रयोगशाला: भाजपा डुमरियागंज जैसे शांत क्षेत्र को नफरत की प्रयोगशाला बनाना चाहती है, जिसे यहां की जनता कभी सफल नहीं होने देगी।

संजय सिंह ने इंजीनियर इमरान लतीफ के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे क्षेत्र में ‘मोहब्बत की दुकान’ चला रहे हैं और सामाजिक सद्भाव को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई सिर्फ इमरान की नहीं, बल्कि इंसानियत को बचाने की है और पूरी आम आदमी पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

“रमजान का पवित्र महीना त्याग, तपस्या और एकता का पैगाम देता है। रोजा इफ्तार जैसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने और आपसी विश्वास बहाली का माध्यम बनते हैं।” — संजय सिंह, राज्यसभा सांसद

गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी झलक


इफ्तार कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के धर्मगुरुओं, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और भारी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने शिरकत की। सभी ने एक साथ बैठकर रोजा खोला, जो क्षेत्र की साझा संस्कृति और आपसी सौहार्द का जीवंत उदाहरण बना।

इमरान लतीफ का संबोधन


आयोजक इंजीनियर इमरान लतीफ ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि डुमरियागंज की धरती हमेशा से प्रेम और भाईचारे की मिसाल रही है। समाज को बांटने वाली ताकतों का जवाब हम ‘इंसानियत के पैगाम’ से देंगे।

इस अवसर पर जिला प्रभारी विपिन तिवारी, जिलाध्यक्ष जलाल चौधरी, अशोक सिंह, जमील सिद्दीकी, इरफान मलिक, डॉ. वजाहत फारुकी, महासचिव प्रदीप पाण्डेय, यूथ विंग प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »