नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9454434926 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

ITN Hindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, National news,State news, City news, ITN hindi

छात्र-छात्राओं ने अयोध्या धाम व महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया शैक्षिक भ्रमण

1 min read




रिपोर्ट:- नौशाद खान

मनकापुर,गोंडा। शिक्षा क्षेत्र मनकापुर के छात्र-छात्राओं ने खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित पांडेय की अगुआई में महार्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा,अयोध्या धाम एवं सोलर प्लांट का शैक्षिक भ्रमण किया।इस शैक्षिक यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक,अक्षय ऊर्जा स्रोतों एवं हवाई सेवाओं की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी बताना रहा। यात्रा को मनकापुर चेयरमैन दुर्गेश कुमार सोनी व सभासद वैभव सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण से बच्चों में जिज्ञासा,ज्ञानवर्धन एवं व्यावहारिक समझ का विकास होता है।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने एयरपोर्ट की संरचना,सुरक्षा व्यवस्था,संचालन प्रणाली तथा सोलर प्लांट में ऊर्जा उत्पादन की प्रक्रिया को नजदीक से समझा।जो विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रहा।

इस अवसर पर एआरपी मयंक मिश्रा,शैलेन्द्र प्रताप सिंह,इन्दु प्रताप सिंह,फिरोज अहमद खान,आनंद मिश्रा पंकज सिंह,आलोक कुमार श्रीवास्तव,मनीष वर्मा,बलजीत सिंह कनौजिया,प्रवीण मिश्रा,बजरंग बहादुर श्रीवास्तव सहित ब्लॉक के कई शिक्षक मौजूद रहे।


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »