नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9454434926 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

ITN Hindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, National news,State news, City news, ITN hindi

सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर रंगदारी मांगने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

1 min read




Arif Siddiqui | Balrampur| 26 February 2026!


बलरामपुर पुलिस की कार्रवाई, बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज |


बलरामपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित रूप से भ्रामक समाचार प्रसारित कर लोक सेवकों की प्रतिष्ठा धूमिल करने, रंगदारी मांगने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 फरवरी 2026 को संयुक्त जिला चिकित्सालय बलरामपुर के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव द्वारा थाना कोतवाली देहात में एक प्रार्थना पत्र दिया गया। आरोप है कि विपक्षी द्वारा 19 फरवरी 2026 से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध भ्रामक, निराधार एवं तथ्यहीन समाचार प्रसारित किए जा रहे थे। साथ ही लोक सेवकों की छवि धूमिल करते हुए कथित रूप से धमकी देकर रंगदारी मांगी जा रही थी और शासकीय कार्य में अवरोध उत्पन्न किया जा रहा था।

प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली देहात में मु0अ0सं0 48/2026 धारा 221, 356(3), 308(6) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन में वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्री गिरजेश तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

इसी क्रम में 26 फरवरी 2026 को उपनिरीक्षक विरेन्द्र प्रसाद पाल, हेड कांस्टेबल अखिलेश चौधरी एवं कांस्टेबल राहुल वर्मा द्वारा मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त दिवाकर कसौधन पुत्र राम अवतार कसौधन निवासी देवीपाटन, तुलसीपुर, जनपद बलरामपुर को जिला संयुक्त चिकित्सालय मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा।


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »