नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9454434926 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

ITN Hindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, National news,State news, City news, ITN hindi

बाराबंकी : कांग्रेस के मार्गदर्शक रहे दादा गजेन्द्र सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

1 min read




Barabanki| 26 October 2025 | ITN


हसनापुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने किया उनके योगदान को याद पी.एल. पुनिया बोले – गजेन्द्र सिंह जैसे जनप्रतिनिधियों की आज कमी है |


बाराबंकी : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जनप्रिय व्यक्तित्व दादा गजेन्द्र सिंह को हसनापुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद पी.एल. पुनिया ने कहा कि दादा गजेन्द्र सिंह कांग्रेस के मार्गदर्शक थे, उनका व्यक्तित्व राजनीतिक से अधिक आवामी था। मुझे अल्प समय में उनका सानिध्य प्राप्त हुआ, उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला जिसका लाभ मुझे राजनीतिक जीवन में मिला। आज ऐसे जनप्रतिनिधियों की कमी महसूस होती है। नई पीढ़ी को उनके आदर्शों और विचारों का अनुसरण करना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन कुमार वैश्य ने की और संचालन सुप्रसिद्ध पत्रकार मो. तारिक खान ने किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. मोहसिन ने कहा कि *दादा गजेन्द्र सिंह के प्रयासों से रामनगर डिग्री कॉलेज, तहसील और संजय सेतु जैसे बड़े निर्माण कार्य कांग्रेस शासन में पूरे हुए।* आज मुझे गर्व है कि मैं उसी पार्टी का अध्यक्ष हूँ।कार्यक्रम का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह ने गजेन्द्र सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने “गजेन्द्र सिंह स्मृति द्वार” के निर्माण की घोषणा भी की।

पूर्व मंत्री हुक्म सिंह के पोते शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि गजेन्द्र सिंह से संबंध बताने पर गर्व होता है।

श्रद्धांजलि सभा को बृजमोहन वर्मा, सिटी इंटर कॉलेज के प्राचार्य विजय प्रताप सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने संबोधित किया।

कार्यक्रम के आयोजक वीरेंद्र विक्रम बहादुर सिंह दद्दू, शिवकुमार सिंह नेक, चन्द्र त्रिपाठी, सचिन त्रिपाठी, प्रवीण कुमार, शिवदर्शन वर्मा, अमर सिंह, रामनरेश वर्मा, श्याम सिंह एडवोकेट, विजय प्रताप सिंह, पुष्पेन्द्र कुमार सिंह, निर्मल वर्मा, जितेंद्र श्रीवास्तव (जित्तू भैया), मालती सिंह, रामा सिंह, दीक्षा सिंह, श्याम बहादुर सिंह, किरन सिंह, अक्षिता चंदेल, उमेश सिंह, राजा सिंह, शैलेंद्र बहादुर (लल्ला भैया) और बरेली से पधारी गार्गी सिंह जंगहारे सहित अनेक प्रमुख लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।अंत में वरिष्ठ अधिवक्ता रणधीर सिंह सुमन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »