पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूमि का बैनामा करने वाले 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
1 min read
बलरामपुर ब्यूरो
बलरामपुर: उतरौला पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर भूमि का बैनामा और विक्रय कर जान-माल की धमकी देने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण में, तथा प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज के नेतृत्व में की गई।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी:
थाना उतरौला के मु0अ0सं0 0371/2024 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 506 भा0दं0वि0 के तहत अभियुक्त महेश गिरी उर्फ मिथलेश गिरी उर्फ महेन्द्र गिरी पुत्र भीष्म गिरी (निवासी ग्राम टेढ़वा चुहचुहिया थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर, हाल पता अहिरौली पड़री थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर), अनुपम गुप्ता पुत्र बेचन (निवासी ग्राम फूलपुर राजा थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर) और उमाकान्त शुक्ला पुत्र कृष्णदेव शुक्ला (निवासी ग्राम रतनपुर थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर) को गिरफ्तार किया गया।
अपराध का विवरण:
अभियुक्तों पर आरोप है कि उन्होंने साजिश करके फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर अपने पक्ष में भूमि का बैनामा निष्पादित किया और विवादित जमीन को तीसरे पक्ष में बैनामा कर रूपया हड़प लिया। इसके अलावा, उन्होंने जान-माल की धमकी भी दी। पुलिस ने अभियुक्तों को बिरदा बनिया भारी चौराहे से गिरफ्तार किया और उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें मा0 न्यायालय रवाना कर दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम:
1. उ0नि0 श्री संतोष कुमार
2. हे0कां0 रणवीर गौतम
3. कां0 अरुणेष पटेल
4. कां0 रमेश निषाद
—