सपा विधायक (पूर्व मंत्री) शिव प्रताप यादव का निधन, CM योगी व Akhilesh Yadav ने जताया दुख; कही ये बात
1 min read
डॉ. एसपी यादव को मुलायम सिंह का काफी करीबी माना जाता था। लोग उन्हें तराई के गांधी के नाम से भी पुकारते थे। अंतिम संस्कार 27 जनवरी को 11 बजे राप्ती नदी के सिसई घाट पर किया जाएगा। उनके निधन पर सभी राजनीतिक दलों के लोगों ने शोक प्रकट किया है ।
सपा विधायक Shiv Pratap Yadav मुख्यमंत्री योगी ने X (ट्विटर) पर पोस्ट के जरिए कहा ‘उत्तर प्रदेश के गैंसड़ी विधानसभा क्षेत्र के मा. विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।’
उत्तर प्रदेश के गैंसड़ी विधान सभा क्षेत्र के मा. विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) January 26, 2024
बलरामपुर : सपा विधायक Dr. Shiv Pratap Yadav: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में गैसड़ी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके डॉ. शिव प्रताप यादव का निधन हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यादव के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
सीएम योगी ने X (ट्विटर) पर पोस्ट के जरिए कहा, ‘उत्तर प्रदेश के गैंसड़ी विधानसभा क्षेत्र के मा. विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक सदस्य, गैंसडी विधायक 78 वर्षीय डॉ. एसपी यादव (SP Yadav) का शुक्रवार की सुबह आठ बजे हरियाणा के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह चार बार विधायक वह दो बार मंत्री रह चुके थे। उनके निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका नाम सपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल है।
एमएलके कालेज में रसायन शास्त्र के एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर थे तैनात
एसपी यादव एमएलके कालेज में रसायन शास्त्र के एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर तैनात थे। बड़े बेटे राकेश यादव ने बताया कि डॉ. शिव प्रताप यादव लोक दल व सपा के कई बार जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वह 1993, 1997, 2012 व 2022 में जिले के गैंसडी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके थे।
Akhilesh Yadav ने पोस्ट कर जताया शोक
वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी के विधायक के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पोस्ट किया है, ‘बलरामपुर की गैसड़ी विधानसभा से सपा विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना
बलरामपुर की गैसड़ी विधानसभा से सपा विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद!
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना।
भावभीनी श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/FGdn16EMpZ
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 26, 2024