अयोध्या : भाकियू नेता अरविंद यादव ने पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर सरकार को भेजा 4 सूत्रीय ज्ञापन

संवाददाता मोहम्मद तारिक | इंडिया टाइम्स समाचार एजेंसी | फैजाबाद अयोध्या | 16 सितंबर 2022 |
अयोध्या यूपी। अयोध्या हाईवे निकट बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष अरविंद यादव के अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर अयोध्या कोतवाल अश्वनी पांडे के माध्यम से मुख्यमंत्री चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
देवनारायण यादव पुत्र राम बचन यादव निवासी माझाराट पोस्ट नवाबगंज गोंडा को दिनांक 14/09/2022 नवाबगंज पुलिस अभिरक्षा में मृत्यु हो गई थी। इस मामले को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रमुख मांगे दोषी पुलिसकर्मियों पर 302 का एफ आई आर दर्ज किया जाएमृतक के परिवार को 50 लाख की तत्काल आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाए। मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी दिया जाए. 4. मृतक के परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।
जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा किसान पुत्र को न्याय नहीं मिला तो बहुत बड़ा आंदोलन होगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान मौजूद किसान राजमणि यादव संजय यादव ओम प्रकाश यादव झपसी यादव श्रीराम यादव चौधरी झुरई यादव चौधरी गंगाराम यादव राम शंकर यादव निवार यादव पवन यादव दिलीप यादव वीरेंद्र यादव अजय यादव रवि यादव शिवपूजन यादव बलराम यादव रामचरन यादव वीरेंद्र सिंह सुरेंदर भारतयादव लल्लूराम आदि लोग मौजूद रहे।