नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9454434926 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

ITN Hindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, National news,State news, City news, ITN hindi

अर्श ग्लोबल ट्रैवेल्स एण्ड ऑनलाइन सर्विस का हुआ भव्य उद्घाटन




विशेष संवाददाता : नौशाद खान

मनकापुर, गोण्डा। सोमवार को नगर पंचायत मनकापुर में अर्श ग्लोबल ट्रैवेल्स एण्ड ऑनलाइन सर्विस का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद गोण्डा एवं केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के सुपुत्र तथा राजघराना मनकापुर के राजकुमार कुंवर जय वर्धन सिंह ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन के अवसर पर कुंवर जय वर्धन सिंह ने प्रतिष्ठान के संचालक इबरार अहमद को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल व्यवसाय की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रतिष्ठानों से क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुविधाजनक सेवाएँ उपलब्ध होंगी।

इस अवसर पर सांसद गोण्डा एवं केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री के प्रतिनिधि निसार अहमद, यूपी सिंह, कमलेश पाण्डेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबूराम यादव, ब्लॉक प्रमुख मनकापुर जगदेव चौधरी, नगर पंचायत चेयरमैन दुर्गेश सोनी, सभासद वैभव सिंह, राजू खान, सुबहान खान उर्फ़ गुलशन, ज़हीर खान, रमीज़ ख़ान दरोग़ा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सांसद प्रतिनिधि निसार अहमद ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग और सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »