महीने भर में दर्जनों चोरियाँ, पर्दाफ़ाश एक का भी नहीं ! पुलिस सोने में मस्त
1 min read
रिपोर्ट:-नौशाद खान
थाना ठाकुरगंज के प्रेरणास्थल पुलिस चौकी अन्तर्गत सेक्टर आई बसन्तकुंज में चोरों का आतंक है पिछले एक माह में चोर एक दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। चोरियों की लगातार हो रही घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस कोई कारगर कदम नहीं उठा रही है। इसका नतीजा है कि चोर एक के बाद एक घटना करते जा रहे हैं। पुलिस रात्रि गश्त के दावे भले ही कर रही हो, लेकिन यह चोरी की घटनाएं इन दावों को खोखला साबित कर रही हैं। हैरानी की बात ये है कि प्रेरणास्थल पुलिस चौकी से महज़ कुछ कदम की दूरी पर हो रही चोरी की घटनाओं ने भी पुलिस को बेदार नहीं किया है ! पिछले एक माह में लगभग दर्जनों चोरियाँ हुई है लेकिन पुलिस ने इनमें से एक भी घटना का अब तक खुलासा नहीं किया है
