नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9454434926 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

ITN Hindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, National news,State news, City news, ITN hindi

महादेवा में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन:ग्रामीण क्षेत्रों में खेल को बढ़ावा देने का प्रयास

1 min read




रिपोर्ट:- नौशाद खान

मनकापुर के गोहन्ना बाजार के पास महादेवा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाराजा देवी बक्श सिंह कैनवस बाल क्रिकेट टूर्नामेण्ट आयोजन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर खेलों को बढ़ावा देना है। यह आयोजन स्थानीय खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इस टूर्नामेंट का आज तीसरा दिन है। इसमें आसपास के क्षेत्रों, गांवों और लगभग 16 टीमें खेलने के लिए पहुंची हैं। यह टूर्नामेंट ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करता है।
आयोजक प्रदीप सिंह (फ़ौजी) ने बताया कि आसपास के निवासियों ने इसमें सक्रिय रूप से योगदान दिया है। टूर्नामेंट के बारे में जानकारी प्रसारित करने के लिए व्यापक प्रचार भी किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें।यह टूर्नामेंट ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खेल आयोजन माना जाता है, जो मनकापुर क्षेत्र में खेल को लगातार बढ़ावा दे रहा है। उद्घाटन मुकाबला जो कि रामनगर vs रामघाट अयोध्या के बीच खेला गया जिसमें पहले रामनगर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया वही जवाबी तौर में रामघाट अयोध्या ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 138 रन बना पाई और उसी लक्ष्य का पीछा करते हुए रामनगर की टीम 112 रनों पर ऑल आउट हो गई रामघाट अयोध्या की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए इजहार जिन्होंने अपने टीम को 75 रनों का योगदान दिया और उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया
इस मौक़े पर राजन सिंह, गगन सिंह , नील ठाकुर
सहयोगीगण – शोभाराम राजभर (प्रधान), आदेश सिंह, ऋषभ सिंह, उत्कर्ष सिंह,सुनील शुक्ला,संदीप शुक्ला,
आयुष सिंह, पप्पू वर्मा, सूबेदार, गब्बर वर्मा एवं समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »