नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9454434926 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

ITN Hindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, National news,State news, City news, ITN hindi

सिद्धार्थनगर: डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती को लेकर भवानीगंज पुलिस अलर्ट

1 min read




तौकीर असलम| आईटीएन | 08 अप्रैल 2026


सिद्धार्थनगर / भवानीगंज :  जनपद के थाना भवानीगंज में आगामी डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए शासन-प्रशासन ने कमर कस ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में बुधवार को भवानीगंज थाना परिसर में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।

प्रशासन की सख्त हिदायत: गाइडलाइन्स का पालन अनिवार्य** अपर पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज श्री बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने की। गोष्ठी में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, संभ्रांत व्यक्तियों, दोनों समुदायों के धर्मगुरुओं और विशेष रूप से डीजे संचालकों को बुलाया गया था।
थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने शासन द्वारा जारी नई गाइडलाइन्स और उच्चाधिकारियों के आदेशों से सभी को विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जयंती के दौरान किसी भी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी और निर्धारित रूट का पालन करना अनिवार्य होगा।

डीजे संचालकों और समितियों से सहयोग की अपील बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा के भीतर ही संचालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, “डॉ. अम्बेडकर जयंती हम सबके लिए गौरव का विषय है, इसे आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।”
समितियों ने दिया सुरक्षा का भरोसा पीस कमेटी में मौजूद क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और आयोजन समितियों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। सभी ने एक स्वर में कहा कि वे बाबा साहब की जयंती को शांतिपूर्ण और अनुशासन के साथ मनाएंगे।


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »