एसबीएस पब्लिक स्कूल नरौली में स्व. अशोक कुमार सिंह की याद में शोक सभा का किया गया आयोजन।
1 min read
हैदरगढ़ बाराबंकी | itnhindi | 31 October 2022 |
विगत 26 अक्टूबर को एसबीएस पब्लिक स्कूल नरौली के प्रबंधक एवम पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह का ह्रदय गति रुक जाने से अकाश्मिक निधन हो गया थाा। स्वर्गीय अशोक कुमार सिंह एसबीएस पब्लिक स्कूल नरौली के प्रबंधक भी थे ।
“प्रबंधक जी को याद करते हुए छात्र वा छात्राओ की आंखो से निकल पड़े आसू”
शुक्रवार शनिवार स्कूल बंद होने के उपरांत आज सोमवार को स्कूल खुलने पर स्कूल का पूरा स्टाफ और शिक्षारत बच्चो ने अपने प्रबंधक श्री अशोक कुमार सिंह को शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि नम आंखों से अर्पित की ।
इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या श्री मती नीलम सिंह आनंद वैश्य रामलखन पाल दुर्गेश शर्मा पवन सिंह सुरेश पाल कुलदीप यादव बिंदु शुक्ला प्रतिमा सिंह उत्सव सिंह शूर्यनाथ मौर्य वा स्कूल के समस्त लोगो ने अपने स्कूल के प्रबंधक को नम आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।