पुलिस अधीक्षक ने उतरौला सर्किल के समस्त थानों के लम्बित विवेचनाओं का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का दिया आदेश

संवाददाता कुतबुद्दीन सिद्दीकी | इंडिया टाइम्स समाचार एजेंसी | 15 सितंबर 2022 | सादुल्लाह नगर/बलरामपुर
आईटीएन बलरामपुर : अधीक्षक बलरामपुर द्वारा कार्यालय क्षेत्राधिकारी उतरौला में सर्किल के समस्त थानों पर लम्बित विवेचनाओं का समय से प गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु समस्त विवेचकों को आवश्यक सुझाव दिये गये तथा विवेचना सम्बन्धी लापरवाही वर्तने वाले अधिकारी कर्मचारियों को हिदायत दी गई 14 सितंबर को थाना उतरौला परिसर में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर राजेश कुमार सक्सेना द्वारा सर्किल उतरौला के समस्त थानो का कार्यालय क्षेत्राधिकारी उतरौला में …… किया गया।
इस अवसर पर सर्किल के समस्त थानों पर लम्बित विवेचनाओं का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक सुझाव दिए गये तथा विवेचना सम्बन्धी लापरवाही वर्तने वाले अधिकारी कर्मचारियों को हिदायत दी गई। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक उतरौला अनिल कुमार सिंह व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे। तत्पश्चात एसपी द्वारा थाना उतरौला का निरीक्षण भी किया गया, निरीक्षण के दौरान थाने के विभिन्न अभिलेखों की भी जांच की गई एवं अभिलेखों को निरंतर अद्यतीत करते रहने का निर्देश दिए गये।