नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9454434926 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

ITN Hindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, National news,State news, City news, ITN hindi

बलरामपुर: युवक और नाबालिग किशोरी ने अलग-अलग समय पर फांसी लगाकर दी जान, गांव में पसरा मातम

1 min read




रिपोर्ट– आमिर हसन सिद्दीकी 

बलरामपुर। थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवक और 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी द्वारा अलग-अलग समय पर फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब सात बजे गांव निवासी 19 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की सूचना मिलने पर गांव की 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी वहां पहुंची और काफी देर तक रोती रही। इसके कुछ घंटे बाद शुक्रवार भोर करीब पांच बजे किशोरी ने भी अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसका शव भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों के बीच दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की चर्चा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

मृत युवक के परिजनों ने बताया कि वह दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता और छोटा भाई हैदराबाद में मजदूरी करते हैं। परिवार में दो अविवाहित बहनें भी हैं। वहीं, नाबालिग किशोरी के परिजनों ने बताया कि वह इंटरमीडिएट की छात्रा थी। उसके पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में प्रदेश से बाहर रहते हैं।

थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज अविरल शुक्ला ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »