नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9454434926 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

ITN Hindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, National news,State news, City news, ITN hindi

शिशिर बजाज को ‘महाराष्ट्र के गौरव’ सम्मान

1 min read




•भारतीय उद्योग में योगदान के लिए ‘विकसित भारत कॉन्क्लेव’ में सम्मानित, श्रीदत्तगंज के इटई मैदा चीनी मिल में हर्ष

श्रीदत्तगंज। बजाज फाउंडेशन के अध्यक्ष शिशिर बजाज को भारतीय उद्योग, विशेषकर चीनी एवं एथेनॉल क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान और ग्रामीण विकास के प्रति समर्पण के लिए प्रतिष्ठित ‘महाराष्ट्र के गौरव’ सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें मंगलवार को नई दिल्ली के हयात रीजेंसी में आयोजित ‘विकसित भारत कॉन्क्लेव’ के दौरान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी तथा अन्य केंद्रीय मंत्रियों, नीति-निर्माताओं और उद्योग जगत की अग्रणी हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में कॉफी टेबल बुक “महाराष्ट्र के गौरव” का लोकार्पण किया गया। इस विशेष संस्करण में श्री शिशिर बजाज के जीवन, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर नौ पृष्ठों का विस्तृत आलेख प्रकाशित किया गया है।

आलेख में संस्थापक जमनालाल बजाज की राष्ट्रसेवा, स्वदेशी, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मानवीय मूल्यों की विरासत को आगे बढ़ाने में शिशिर बजाज की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख है। उनके नेतृत्व में बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड ने उल्लेखनीय प्रगति करते हुए दो चीनी मिलों से बढ़कर चौदह चीनी मिलों तथा एक डिस्टिलरी से बढ़कर छह डिस्टिलरी तक विस्तार किया।

आज कंपनी देश की अग्रणी एकीकृत चीनी एवं एथेनॉल उत्पादक कंपनियों में शामिल है, जो भारत की जैव ईंधन नीति और ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में समूह ने ऊर्जा क्षेत्र में भी उल्लेखनीय विस्तार किया।

वर्तमान में समूह के चेयरमैन कुशाग्र नयन बजाज के नेतृत्व में बजाज समूह चीनी, एथेनॉल, उपभोक्ता उत्पाद एवं विद्युत उत्पादन सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है। शिशिर बजाज को यह सम्मान मिलने पर बजाज चीनी मिल उतरौला के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हार्दिक बधाई दी है।

बधाई देने वालों में इकाई प्रमुख श्याम सिंह, इकाई प्रमुख पावर समीर सावत, एचआर हेड प्रमोद त्रिपाठी, पावर एचआर हेड शुगर बृजेश चंद मंडल, केपी सिंह, अशोक कुमार पांडे, विनोद सिंह और वैभव सिंह प्रमुख हैं।


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »