नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9454434926 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

ITN Hindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, National news,State news, City news, ITN hindi

पेट्रोल डीज़ल की अफवाह ने मचाया हड़कंप, गोण्डा में ग्राहक लाइन में घण्टों लग टंकी भरवाने में जुटे

1 min read




रिपोर्ट:- नौशाद ख़ान

 

गोण्डा: ईरान और अमेरिका-इजरायल जंग के बीच ईंधन की किल्लत को लेकर अफवाहों का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश के जनपद गोण्डा में सुबह से ही पेट्रोल पम्पों में लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही है।
बुधवार का दिन जनपद गोण्डा के लिए कुछ अलग ही नज़ारा लेकर आया सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ने लगी. लोग जल्दबाज़ी में अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराने पहुंच रहे थे. कुछ ही देर में हालात ऐसे बन गए कि कई पंपों पर लंबी कतारें लग गईं. लोग सुबह-सुबह लंबी कतारों में लगकर ईंधन ले रहे हैं देश के कई शहरों से शुरू हुआ पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाहों का दौर रात होते-होते गोण्डा भी पहुंच गया। इसके बाद लोग अपने वाहनों में ईंधन डलवाने के लिए पंपों की तरफ दौड़े। इससे पेट्रोल पंपों पर लम्बी क़तारें लग गई

कई लोग केन और बोतल में पेट्रोल डीजल लेते दिखे
दरअसल, सोशल मीडिया पर पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर भ्रामक संदेश तेजी से वायरल हो रहे थे. इन संदेशों से घबराकर लोग पेट्रोल पंपों पर पहुंचने लगे और एहतियातन अपनी गाड़ियों में फ्यूल भरवाने लगे. जब उपभोक्ताओं से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जानकारी मिली थी कि पेट्रोल-डीजल की किल्लत हो सकती है, इसलिए वे तुरंत पंप पर पहुंच गए.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »