सनातन धर्म में सावन का महीना अत्यंत पवित्र माना गया है : अरविंद सिंह गोप

बाराबंकी ब्यूरो
बाराबंकी : सनातन धर्म में सावन का महीना अत्यंत पवित्र माना गया है सावन मास देवाधिदेव महादेव को अत्यंत प्रिय है सावन में भगवान भोलेनाथ के साथ मां पार्वती की पूजा की जाती जिससे मनुष्य सभी इच्छाएं पूर्ण होती है।
उक्त विचार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने नगर पंचायत सिद्धौर स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर मे देवाधिदेव भगवान भोलेनाथ महाराज जी का विधि विधान से रुद्राभिषेक करने के उपरांत कहीं।
पूर्व मंत्री ने कहा कि सावन माह में भगवान भोलेनाथ की पूजा करके मनुष्य जिस ही वस्तु की अभिलाषा करता है वह निश्चित ही पूर्ण होती है भोलेनाथ बहुत ही कृपालु और दयालु है वह अपने भक्तों को सदा मुंह मांगा वरदान देते हैं।
रुद्रा अभिषेक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष नसीम कीर्ति, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, किशन रावत, हसमत अली गुड्डू, बलराम सिंह, हिमांशु सिंह दीपक, आकाश यादव, पिंटू यादव, राजेश यादव, रोशन सिंह, सतीश यादव, राजेश सिंह, आदि प्रमुख लोगों ने देवाधिदेव महादेव की पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।