केशव प्रसाद का Akhilesh Yadav पर वार, अब आजम खान भी अखिलेश को नहीं करते प्यार।

ब्यूरो रिपोर्ट : लखनऊ | इंडिया टाइम्स समाचार एजेंसी | 11 सितंबर 2022 |
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव कुनबे के अखिलेश यादव आखिरी सुल्तान हैं। परिवार के लोग ही उन्हें छोड़ कर जा रहे हैं।
♦आजम खान अखिलेश को नहीं करते प्यार
डिप्टी सीएम ने कहा कि जनता के साथ अखिलेश यादव से हर कोई दूरी बना रहा है। चाचा शिवपाल यादव उन्हें छोड़कर चले गए। मुलायम सिंह मजबूरी में उनके साथ खड़े है, अब तो आजम चच्चा भी उनसे प्यार नहीं करते हैं। सपा के अन्य सहयोगी दल भी अखिलेश पर सवाल उठा रहे हैं।