नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9454434926 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

ITN Hindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, National news,State news, City news, ITN hindi

आरिफा उत्साही के प्रथम आगमन पर कांग्रेसियों ने किया स्वागत, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

1 min read




अम्बेडकर नगर | क्यूडी सिद्दीकी | 06 अक्टूबर 2026


अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की संयोजक एवं पूर्वांचल जोन प्रभारी आरिफा उत्साही के प्रथम आगमन पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित संगठनात्मक बैठक में अल्पसंख्यक विभाग के संगठन को मजबूत करने, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में प्रदेश में अल्पसंख्यक विभाग के संगठनात्मक पुनर्गठन के साथ-साथ आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर विभाग की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को गांव, बूथ और आम जनता के बीच सक्रिय रहकर उनके मुद्दों को उठाना होगा।

बैठक में राष्ट्रीय चेयरमैन अल्पसंख्यक विभाग एवं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देशों के अनुरूप संगठन को सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव, अल्पसंख्यक विभाग मारूफ अली की उपस्थिति रही।

वक्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संविधान, सामाजिक न्याय, समानता और देश के प्रत्येक वर्ग को समान अधिकार एवं भागीदारी देने से जुड़े विचारों को जनता तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे जनता के बीच रहकर लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की आवाज को मजबूती से उठाएं।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसजनों ने भाग लिया। कार्यक्रम के आयोजक सैयद चमन मेहंदी, वरिष्ठ युवा नेता अंबेडकर नगर रहे। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी दिनों में जनसंपर्क अभियान को गति देने पर भी चर्चा की गई।


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »