नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9454434926 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

ITN Hindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, National news,State news, City news, ITN hindi

अब्दुल हन्नान का भाजपा पर हमला, बोले- जनता के मुद्दों को लेकर कांग्रेस करेगी संघर्ष

1 min read




नेहरू से मनमोहन सिंह तक के कार्यकाल का किया उल्लेख, अरुण प्रताप सिंह ‘डिम्पल भैया’ की सराहना

रिपोर्ट-शरफुद्दीन खान हशमती | 29 सितंबर 2026


मुशाहिद नगर (गोण्डा) :  गौरा विधानसभा क्षेत्र के दीन दयाल इंटर कालेज निपनिया गौरा चौकी में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं अवध जोन प्रभारी अब्दुल हन्नान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के समय देश के पास सीमित संसाधन थे, लेकिन पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में देश के विकास की नींव मजबूत हुई और हरित क्रांति के माध्यम से कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिली।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल का भी उल्लेख करते हुए उनके योगदान की चर्चा की।

अब्दुल हन्नान ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने तथा जनता के बीच जाकर संवाद करने का आह्वान किया।

उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कांग्रेस की आगामी राजनीतिक भूमिका पर भरोसा जताया।

चुनाव प्रक्रिया और सरकार की नीतियों को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों का भी उन्होंने जिक्र किया।तथा चुनाव आयोग ज्ञानेन्द्र कुमार पर खूब बरसे।

उन्होंने इस दौरान युवा नेता गौरा अरुण प्रताप सिंह उर्फ ‘डिम्पल भैया’ की सक्रियता और संगठन के प्रति उनकी भूमिका की जमकर सराहना की। और गौरा में जनसमूह देखकर खूब गद गद दिखे ।

प्रदेश महासचिव अरशद खुर्शीद ने कहा कि आप सब लोग क्षेत्र में लग जाओ हम भी युवा नेता अरुण प्रताप सिंह उर्फ डिम्पल भैय्या के लिए गांव गांव जन सम्पर्क करेंगे,

और विधानसभा पहुंचाया जाएगा।वही अरुण प्रताप सिंह ‘डिम्पल भैया’ ने भी केंद्र व प्रदेश सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक आवाज उठाते रहेंगे। कार्यक्रम को डाक्टर अब्दुस्सलाम, अनिल पाण्डेय, सगीर खान, अभिषेक तिवारी, पहलवान तिवारी सहित अनेकों ने अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह व संचालन जगदीश यादव ने किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख डाक्टर ओमप्रकाश सिंह, राजेन्द्र भारती, सैयद महबूब अहमद, एडवोकेट, बाबर हुसैन, मन्नान, इश्तियाक, जटाशंकर पांडेय, जगदीश उपाध्याय, आनन्द मिश्रा, गोलू सिंह, छेदी खान, काजी इन्तिखाब अहमद, रफीक, अजीज, अकरम, अनिल श्रीवास्तव, फिरोज खान, हेमू सिंह, धीरेन्द्र सिंह, एसपी सिंह विशेन, केदारनाथ पान्डेय एडवोकेट, राम लखन, विजय सिंह, अमर चौरसिया, अमर राव, मनोज, इन्द्र पान्डेय, आलोक पाण्डेय, शहजाद, विपिन तिवारी, साधु पान्डेय, मोतीलाल, राहुल मोदनवाल, मन्ना, पंडित उमेश्वर शास्त्री, सिकन्दर अली, रमेश जायसवाल, केके गुप्ता, सियाराम जायसवाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »