नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9454434926 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

ITN Hindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, National news,State news, City news, ITN hindi

अमन और शांति का पैगाम लेकर निकलेंगे गौस-ए-आजम के दीवाने: कारी शरफुद्दीन खान हशमती

1 min read




जुलूस-ए-गौसिया की तैयारियों के संबंध में जामिया हशमतिया में आयोजित बैठक में उलमा-ए-मदारिस, अइम्मा-ए-मसाजिद, स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्राम प्रधानों ने बड़ी संख्या में शिरकत की।

रिपोर्ट: कुतबुद्दीन सिद्दीकी|22 सितम्बर 2026


मुशाहिद नगर, गोंडा

सादुल्लाह नगर-गौरा चौकी रोड पर स्थित मरकजी इदारा ‘अल-जामे-अतुल हशमतिया’ (मुशाहिद नगर, पिपरा माहिम) में जुलूस-ए-गौसिया शरीफ की तैयारियों के सिलसिले में बीते दिनों एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की शुरुआत कुरान पाक की तिलावत से मौलाना अली अहमद हशमती गोंडवी ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना मुफ्ती मोहम्मद मेहरान रजा खां हशमती ने की तथा कयादत (नेतृत्व) मौलाना मुफ्ती मोहम्मद फारान रज़ा खान हशमती और मौलाना मुफ्ती मोहम्मद फरमान रज़ा खान हशमती ने संभाली। यह बैठक खलीफ-ए-हुजूर मासूमे मिल्लत अलहाज कारी शरफुद्दीन खान हशमती व कारी अतहरुल कादरी हशमती की निगरानी में संपन्न हुई। इसमें उलमा-ए-मदारिस, अइम्मा-ए-मसाजिद और स्थानीय जिम्मेदारान के अलावा क्षेत्र के मुसलमानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए मरकजी जुलूस के काइद और नबीरा-ए-मजहरे आला हजरत मौलाना मुफ्ती मोहम्मद मेहरान रज़ा खान हशमती ने कहा, “हम गौस-ए-आजम की याद में जुलूस निकालेंगे। हमें किसी भी प्रकार की सियासी बयानबाजी या नारेबाजी में नहीं पढ़ना है। हमारा मजहब भाईचारे, अमन और शांति का पैगाम देता है। हमें जुलूस के आदाब को बरकरार रखते हुए, दरूद-व-सलाम का विर्द करते हुए अपने काइद के साथ चलना है।” उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि चुनावों के मद्देनजर सियासी पार्टियां अपने फायदे के लिए भड़काने की कोशिश कर सकती हैं, लेकिन लोगों को उनकी बातों में न आकर अनुशासित और इस्लामी अखलाक का बेहतरीन नमूना पेश करना है।

उन्होंने अपील की कि जुलूस में औरतों और बच्चों को हरगिज न लाएं। उन्होंने सभी से दोपहर 12 बजे तक मरकजी इदारा अल-जामे-अतुल हशमतिया पहुंचने, लंगर-ए-गौसिया में शरीक होने और दोपहर 2 से 3 बजे के बीच मुफ्ती मोहम्मद मेहरान रजा खां हशमती की कयादत में जुलूस में शामिल होने का आह्वान किया।

मरकजी जुलूस के मीडिया प्रभारी अलहाज कारी शरफुद्दीन खान हशमती ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी 24 सितंबर (बुधवार) को जुलूस-ए-गौसिया शरीफ अपनी पुरानी परंपरा के अनुसार पूरी शान-ओ-शौकत के साथ मरकजी इदारा अल-जामे-अतुल हशमतिया (मुशाहिद नगर, पिपरा माहिम) से दोपहर 2 बजे निकलेगा।

जुलूस का मार्ग और कार्यक्रम:

अल-जामे-अतुल हशमतिया से निकलने वाला यह मरकजी जुलूस विभिन्न अंजुमनों के साथ पिपरा माहिम, मुशाहिद नगर, हशमत नगर, मदरहवा और गुलजार नगर होते हुए गूमा फातमा जोत पहुंचेगा। मरकजी जुलूस की सरपरस्ती शहजादा-ए-मजहरे आला हजरत मौलाना मुफ्ती मोहम्मद नासिर रज़ा खान हशमती (पीलीभीत) करेंगे। वहीं कयादत कायदे-मिल्लत मौलाना मुफ्ती मोहम्मद फरजान रज़ा खान हशमती, मौलाना मुफ्ती मोहम्मद मेहरान रजा खान हशमती, मौलाना मुफ्ती मोहम्मद फरमान रज़ा खान हशमती, मौलाना मुफ्ती मोहम्मद फारान रज़ा खान हशमती और मौलाना मोहम्मद मनाकिब रजा खान हशमती करेंगे।

गूमा फातमा जोत में जुलूस का भव्य स्वागत किया जाएगा, जहाँ अल्लामा मुफ्ती मोहम्मद मेहरान रजा खां हशमती का संबोधन और मुफ्ती मोहम्मद नासिर रजा खान हशमती की दुआ होगी। इसके बाद जुलूस हशमती चौक सादुल्लाह नगर मेन मार्केट होते हुए दरगाह शहीद-ए-मिल्लत हजरत बाबा अब्दुल कुद्दूस शाह अलैहिर्रहमा की बारगाह में चादर पेश करेगा, जहाँ देश में अमन, चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए इजतेमाई (सामूहिक) दुआ की जाएगी।

वहां से रवाना होकर जुलूस सादुल्लाह नगर बाजार होते हुए बस स्टॉप तिराहे पहुंचेगा। यहां अंजुमन रजा-ए-हुसैन ऐदहा के सदस्यों, हुसैनी चौक, अंजुमन गुलामाने गौस, ईद मिलाद राईन कमेटी, नौजवान गुलामाने गौस-ओ-ख्वाजा रज़ा और कुरैशी कमेटी (मछली मंडी सादुल्लाह नगर) के जिम्मेदारान जुलूस की अगवाई कर रहे उलमा का फूल-मालाओं से इस्तकबाल करेंगे। बस स्टॉप तिराहे पर अल्लामा मुफ्ती मोहम्मद फारान रजा खान हशमती का सीरत-ए-गौस-ए-आजम पर बयान होगा।

तत्पश्चात जुलूस अहरौली, कुतुबनगर, जीलानी नगर और इलाही नगर होते हुए सरकार बाबा इलाही बख्श रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर पहुंचेगा। यहाँ अंजुमन गुलामाने मुस्तफा (मौजा जिगनी) के सदस्यों द्वारा स्वागत किया जाएगा। आस्ताने पर संक्षिप्त तकरीरी प्रोग्राम के बाद मौलाना मुफ्ती मोहम्मद मेहरान रजा खां हशमती की दुआ के साथ जुलूस का समापन होगा।

प्रमुख उपस्थित जन:

बैठक में मौलाना गुलाम मुर्तजा हशमती, कारी नजमुद्दीन हशमती, मौलाना कयाम रज़ा हशमती, मुफ्ती अब्दुल रहमान कादरी, मास्टर गुलाम खान जीलानी बेग, हाफिज महमुदुल हसन बेग हशमती, अनीस कादरी, कारी इरशाद अहमद, तरन्नुम गोंडवी, मौलाना जाहिद रज़ा बेग, मिर्जा सिब्तैन रज़ा बेग, हाफिज अकबर अली मुशाहिदी, हाफिज अतहरुल कादरी, मौलाना इलियास, कारी शहजाद रजा हशमती, मौलाना गुलाम जीलानी हशमती, मौलाना अली अहमद हशमती, हाफिज सिराजुद्दीन हशमती, सलाहुद्दीन चौधरी, मौलाना अब्दुल बासित, मौलाना अखलाक महबूबी, मौलाना इसरार, हाफिज रमजान, अब्दुल वहीद नूरी, अब्दुल रज्जाक सहित बड़ी संख्या में उलमा और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »