नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9454434926 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

ITN Hindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, National news,State news, City news, ITN hindi

सनराइज हॉस्पिटल & माँ आईवीएफ सेण्टर का हुआ भव्य शुभारम्भ

1 min read




रिपोर्ट:- नौशाद खान

गोण्डा:- गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर गोंडा में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया सनराइज हॉस्पिटल & माँ आईवीएफ सेण्टर निकट मनकापुर स्टॉप गोण्डा का भव्य शुभारम्भ जनाब हाजी बदरुद्दीन अंसारी एवं जनाब हाजी मेराज मोहम्मद के द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह में जनपद के गणमान्य नागरिक, चिकित्सक, समाजसेवी एवमं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे

हॉस्पिटल के संचालक डॉ मोहम्मद आफ़ताब ने बताया कि सनराइज हॉस्पिटल & माँ आईवीएफ सेण्टर अत्याधुनिक तकनीकों और अनुभवी चिकित्सकों की टीम से सुसज्जित है। अस्पताल में आपातकालीन सेवा, जनरल मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, ऑर्थोपेडिक, पैथोलॉजी, और डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड जैसी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। अस्पताल प्रबंधन का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के मरीजों को “सस्ती, सुलभ और विश्वसनीय” स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना है।
हॉस्पिटल संचालिका डॉ. जुवेरिया आफ़ताब ने कहा कि यह हॉस्पिटल केवल इलाज का केंद्र नहीं, बल्कि यह मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और भरोसे का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य हर जरूरतमंद तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाना है।
अस्पताल प्रबंधन ने आने वाले सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया है !


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »