लड़की को बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा।
1 min read
बलरामपुर/सादुल्लाह नगर : पुलिस अधीक्षक बलरामपुर राजेश कुमार सक्सेना द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी उतरौला उदयराज सिंह के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी नि0 थाना सादुल्लानगर बृजानंद सिंह के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार को उप निरीक्षक हरे कृष्ण उपाध्याय मय हमराहां कांस्टेबल सच्चिदानंद यादव के तलाश वांछित वारंटी में मामूर थे। सूचना मिली की् अभियुक्त चंद्र प्रकाश पुत्र गुरुशरण निवासी कोटवा दरगाह कुतुबपुर थाना सादुल्लाह नगर बलरामपुर कहीं भागने की फिराक में गुमा तिराहे पर सवारी का इंतजार कर रहा है यदि जल्दी किया तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर उपनिरीक्षक मैं हमराह कांस्टेबल के गुमा तिराहा पर पहुंचे तो देखा कि एक लड़का खड़ा है जो हम पुलिस वालों को देख कर पीछे मुड़कर भागना चाह रहा है जिसे हमराही कर्मचारी की मदद से मौके पर पकड़ लिया गया तथा नाम पता पूछा गया तोो उसने अपना नाम चंद प्रकाश पुत्र गुरुशरण निवासी कोटवा दरगाह थाना सादुल्लाह नगर जनपद बलरामपुर बताया जिसके बाद उसे गिरफ्तार करके न्यायालय भेज दिया गया।
नाम पता अभियुक्त
1- चंद प्रकाश पुत्र गुरुशरण निवासी कोटवा दरगाह कुतुबपुर थाना सादुल्लाह नगर जनपद बलरामपुर
गिरफ्तार करता टीम
1- उपनिरीक्षक हरे कृष्ण उपाध्याय
2- कांस्टेबल सच्चिदानंद यादव
(ब्यूरो रिपोर्ट बलरामपुर)