नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9454434926 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

ITN Hindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, National news,State news, City news, ITN hindi

श्रीदत्तगंज: शांति भंग के आरोप में तीन पुरुषों और तीन महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार




श्रीदत्तगंज पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ की शांतिभंग की कार्रवाई, न्यायालय भेजा

ब्यूरो रिपोर्ट– आमिर हसन सिद्दीकी 

श्रीदत्तगंज (बलरामपुर)। थाना श्रीदत्तगंज पुलिस ने शनिवार को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई कार्रवाई के तहत तीन पुरुषों और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी छह लोगों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 135 और 126 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ. जितेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

गिरफ्तार किए गए लोगों में निरंजनपुर निवासी राम बहादुर पुत्र बुधराम तथा पिपरी कोल्हुई गांव निवासी रामकुमार, संतराम उर्फ सुधई, दुरपती देवी, रेशमा और चंद्रावती शामिल हैं।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बृजेश चंद उपाध्याय, राजमन कनौजिया, कांस्टेबल जगमोहन, आशुतोष सिंह तथा महिला कांस्टेबल शगुन मिश्रा, आरती सिंह और आस्था सिंह शामिल रहीं।


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »