सोहेल खान धोखाधड़ी का शिकार: दूसरे की जमीन दिखा कर जालसाजों ने ठगे लाखों रुपए।
1 min read
रिपोर्ट : कुतबुद्दीन सिद्दीकी
बलरामपुर : सोहेल खान, जो नुरुल हुदा प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं और जमीन खरीदने और प्लाटिंग करने के व्यवसाय में हैं, धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं। सोहेल खान को 18 दिसंबर 2024 को दो जालसाजों ने 4,50,000 रुपये की धोखाधड़ी की। दिनेश तिवारी ने राजकुमार गुप्ता बनकर तथा इन जालसाजों में मास्टरमाइंड शहाबुद्दीन खान, पुत्र ऐनुल्लाह चौधरी, गांव रामपुर ग्रंट के सहयोग से यह धोखाधड़ी की गई। इन जालसाजों का तरीका यह है कि वे किसी अन्य व्यक्ति की जमीन दिखाकर पैसे ऐंठ लेते हैं। सोहेल खान को इन तीनों ने झूठी जमीन का सौदा दिखाकर धोखा दिया। सादुल्लाह नगर की पुलिस ने फरियादी को थाने पर बिठाकर समझौता करवा दिया और बाद में पुलिस ने आरोप लगाया कि यह समझौता हमसे पूछकर नहीं किया गया था।
सोहेल खान ने पुलिस को सभी सबूत प्रस्तुत किए, जिनमें 1,00,000 रुपये का गूगल पे भुगतान और 1,20,000 रुपये का एचडीएफसी बैंक का चेक शामिल है। इसके बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने में देरी की। इस देरी ने पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा कर दिया है और जनता के बीच पुलिस और जालसाजों के बीच गठजोड़ की संभावना पर संदेह बढ़ा है।
बताया जाता है कि सादुल्लाह नगर के इंस्पेक्टर ने बताया कि स्टांप पेपर पर वल्दियत नहीं लिखी गई है, इसलिए वे इस पर कार्रवाई नहीं कर सकते। पुलिस की इस प्रतिक्रिया से फरियादी नाराज हैं और उन्हें न्याय की प्रतीक्षा है।
बार-बार थाने के चक्कर लगाने के बावजूद, पुलिस ने सोहेल खान की शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। ऐसे जालसाजों से जमीन का सौदा करने वाले लोग धोखाधड़ी का शिकार बन रहे हैं और पुलिस का खौफ जालसाजों में दिखाई नहीं दे रहा है।
इस घटनाक्रम ने जनता के बीच पुलिस और जालसाजों के बीच मिलीभगत का संदेह बढ़ा दिया है। जनता अब यह जानना चाहती है कि पुलिस और जालसाजों के बीच क्या खेल चल रहा है।