Gonda Samachar Archives - ITN Hindi

गोंडा : सीएमओ आफिस के सामने ही छह अवैध जांच केंद्र हो रहे हैं संचालित।
रिपोर्ट : नौशाद खान | आईटीएन गोंडा |

तीन साल से पंजीकरण नहीं, स्वास्थ्य विभाग ने दिया नोटिस

गोंडा यूपी। जिले में संचालित अवैध जांच सेंटर मनमानी शुल्क वसूलने के साथ मानकविहीन रिपोर्ट देकर मरीजों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। जिले में करीब 100 से अधिक डायग्नोसिस व एक्सरे सेंटर संचालित हैं। बता दें कि मात्र 32 सेंटरों का ही पंजीकरण है। इतना ही नहीं सीएमओ कार्यालय के सामने ही आधा दर्जन डायग्नोसिस सेंटर बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन्हें नोटिस देकर कार्रवाई के निर्देश देने की बात कही जा रही है।

शहर से लेकर छोटे बाजारों तक बिना पंजीकरण डाग्नोसिस सेंटर संचालित हैं। यही नहीं स्वास्थ्य महकमे के मुख्य कार्यालय के सामने आधा दर्जन जांच सेंटर संचालित हैं। इन सेंटरों पर बिना पैथालॉजिस्ट व रेडियोलॉजिस्ट के अप्रशिक्षित लोग जांच कर रिपोर्ट देकर मरीजों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

डॉक्टर नहीं, लैब टेक्नीशियन करते जांच

जिला महिला अस्पताल के सामने संचालित करीब दर्जनभर पैथालॉजी व एक्सरे सेंटरों में डॉक्टरों के बिना मरीजों का जांच किया जा रहा है। सरकारी मानक के अनुसार पैथालॉजी के लिए प्रमाणित एमडी पैथालॉजिस्ट या एमडी माइक्रोबायोलॉजिस्ट जरूरी है। अल्ट्रासाउंड के लिए रेडियालॉजिस्ट होना अनिवार्य है, लेकिन इन केंद्रों पर सामान्य लैब टेक्नीशियन से जांच करवाकर मरीजों को रिपोर्ट दे दिया जाता है।

मिश्रा एक्सरे एंड पैथालॉजी, मेयो पैथालॉजी ऐसे जांच सेंटर संचालित हो रहे हैं, जिन पर सेंटर तथा स्पैन लैबोट्रीज बिना पंजीकरण संचालित हैं। इसके अलावा शहर में कई ऐसे जांच सेंटर संचालित हो रहे हैं जिस पर न तो जरुरी डिग्री वाले डॉक्टर बैठते, न ही इनका स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण है।

कमीशन के चक्कर में कराते गैर जरूरी जांचें

जिला अस्पताल व महिला अस्पताल के डॉक्टर कमीशन के चक्कर में लगभग हर मरीज को जांच लिख देते हैं। महिला अस्पताल में करीब छह सौ महिलाओं का ओपीडी में इलाज होता है। जिनसे 500 से अधिक महिलाओं को अल्ट्रासाउंड व अन्य जांच करवानी पड़ती है। मरीज को आशा कर्मियों के माध्यम से जांच सेंटर पर भेजा जाता है, जहां डॉक्टर का कमीशन तय होता है।

• जिला अस्पताल के सामने कृष्णा एक्सरे एंड पैथोलॉजी सेंटर, प्रकाश पैथोलॉजी, मिश्रा एक्सरे एंड पैथोलॉजी, मेयो पैथालॉजी सेंटर तथा स्पैन लैबोट्रीज व दुर्गा फिजियोथेरेपी एंड पेन रिलीफ सेंटर को नोटिस भेजकर एक सप्ताह के अंदर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है। अन्यथा इन सेंटरों को सीज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी-डॉ. रश्मि वर्मा, सीएमओ गोंडा

The post गोंडा : सीएमओ आफिस के सामने ही छह अवैध जांच केंद्र हो रहे हैं संचालित। appeared first on ITN Hindi.

गोडा : शहर की प्रमुख समस्याओं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट शरफुद्दीन खान | इंडिया टाइम्स समाचार एजेंसी|

गोण्डा यूपी – शहर की प्रमुख समस्याओं को लेकर दिनांक 18 सितंबर को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन महाराजगंज पुलिस चौकी के पास सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया है।

शहर की मुख्य समस्याओं के संबंध में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रफीक रेनी के अगुवाई में वरिष्ठ नेताओं में प्रवक्ता पीसीसी सदस्य शिव कुमार दुबे वरिष्ठ नेता जलील अहमद खान सेवादल के अनीश नाना ने शहर की प्रमुख समस्याओं को लेकर उनकी समस्याओं के त्वरित निदान हेतु जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा फैजाबाद रोड जिया कॉलोनी में 33000 विद्युत लाइन के नीचे सुरक्षा जाल एवं दो पुल बीच में बढ़ाने की मांग की गई जिससे किसी की दुर्घटना में मृत्यु ना होने पाए, इसके पहले दो व्यक्ति की मृत्यु हो की साथ ही यह भी मांग की गई थी उक्त कॉलोनी में आरसीसी रोड व का निर्माण विद्युत पोलों पर लाइट लगाने की पुरजोर मांग की गई साथ ही शहर के अंदर जंगली जानवरों जैसे सूअर व अन्य दिखाई पड़ने वाले जानवरों को जंगलों में भिजवाया जाए और शहर के लोगों के जान माल की हिफाजत कराई जाए। इसी क्रम में यह भी मांग की गई कि पीपल चौराहा राजेंद्र लाहिड़ी की प्रतिमा से लेकर गुड्डू मल चौराहे के बीच हल्की बरसात में जलभराव की समस्या से निजात दिलाई जाए जिससे बरसात में यातायात बाधित ना होने पाए शहर की गलियों मोहल्लों की नालियों का नियमित सफाई एवं कूड़ा प्रबंधन प्रतिदिन कराया जाए जिससे संक्रामक बीमारियों पर रोक लग सके ज्ञापन देने वालों में ज्ञान चंद्र श्रीवास्तव राम सिंगार भारती बाबा सुभाष चंद्र पांडे मोबीन खान हरि श्याम सोनी डॉक्टर सद्दाम हुसैन दिलीप शुक्ला हरीश चंद्र श्रीवास्तव हरिराम वर्मा ओपी शर्मा खगेश चतुर्वेदी बाबा प्रमोद सिंह शिवम आदि लोग शामिल रहे।

The post गोडा : शहर की प्रमुख समस्याओं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन appeared first on ITN Hindi.

हत्या की गुत्थी सुलझाने वाली पुलिस पर ही लगा हत्या का आरोप
रिपोर्ट:- नौशाद खान | इंडिया टाइम्स समाचार एजेंसी | 15 सितंबर 2022 | गोंडा यूपी |

यूपी गोण्डा  : तारीख 8 सितंबर रात करीब 2 बजे थाना नवाबगंज के अंतर्गत जैतपुर के चौहान पुरवा गांव में सोते समय डॉक्टर राजेश चौहान की गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी एसओजी व नवाबगंज की पुलिस हत्या के गुत्थी सुलझाने में जुटी थी आरोपी को पकड़ने के लिए हर पहलू बिंदु पर जांच पड़ताल कर रहीं थीं जल्दबाजी में पुलिस ने युवक को ऐसे रडार पर लिया कि पुलिस कस्टडी में ही युवक की मौत हो गयी ये हम नहीं मृतक का परिजन कह रहा है।

झकझोर कर रख देने वाला मामला थाना नवाबगंज के अंतर्गत से सामने आया है पुलिस ने इस कदर से युवक पर सितम ढाया की युवक ने मौत को गले लगा लिया हत्या के आरोपी को ढूढ़ने वाली गोंडा पुलिस ने खाकी की हनक दिखाते हुए इस कदर जुर्म ढाया की पल भर युवक की मौत हो गयी।

परिजनों का कहना है कि थाने से घर पहुची पुलिस ने पूछताछ के लिए बेटे को साथ ले जाने को कहा परिजनों ने कहा कि साथ में हम भी चलेंगे ,पुलिस ने उस युवक के साथ परिजनों को भी साथ लेकर थाने आ गयी थाने के एक कमरे में लेकर चली गयी पुलिस कमरे के बाहर परिजन टकटकी लगाए बैठे थे कई घंटों के बाद पुलिस ने युवक को गाड़ी से लेकर गोंडा के जिला अस्पताल पहुचे और परिजनों को सूचना दी कि आपके बेटे की तबीयत खराब है जिला अस्पताल पहुंचे।

आनन-फानन में परिजन जिला अस्पताल पहुंचे तो देखा स्ट्रेचर पर बेटा का शव रखा हुआ है वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन के पैरों तले जमीन खिसक गई जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

अब सवाल ये खड़े होते है कि युवक की पहले से ही मौत हो गयी थी या फिर रास्ते मे सासें टूटी है?

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने बेटे पर सितम ढाया है जिस कारण बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने जब बेटे को थाने ले गई थी बेटा पूरी तरीके से ठीक था पुलिस अंदर कमरे में ले जाकर बेटे की हत्या कर दी है। रोता बिलखता पिता बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगा रहा है।

कहीं न कहीं पुलिस पर भी कई सवाल खड़े होते हैं जिस तरीके से परिजनों का आरोप है कि पुलिस कस्टडी में युवक की मौत हुई किन कारणों से हुई कैसे हुई?क्या उस युवक पर सितम ठाया गया? पुलिस अपने आप को बचने के लिए युवक की तबीयत खराब होने की बात कह रही है सवाल कई खड़े होते हैं।

वहीं समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता के साथ पूर्व विधायक जिला अध्यक्ष के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता जिला अस्पताल देखने पहुंचे और मृतक के परिजन से मुलाकात की ।

एसपी आकाश तोमर ने इस पूरे मामले पर पर कहा कि पूर्व में एक हत्या हुई थी जिस क्रम में एक युवक को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था और उसी थाने पर परिवार वाले भी मौजूद थे युवक से अलग पूछताछ की जा रही थी। युवक की तबीयत खराब थी जिसे जिला अस्पताल में एडमिट किया गया था जहां पर डॉक्टरों ने मृत बता दिया । मर्चरी में बॉडी को देखा तो कहीं विजिबल इंज्रीस नहीं है नेचुरल डेथ है । पैनल के द्वारा पोस्टमार्टम होगा। उन्होंने ने ये भी कहा कि परिवार वाले जो भी तहरीर देंगे उस स्तर से कार्यवाही होगी। सारे एंगल्स को देखेंगे जो भी दोषी पाए जाएंगे उस पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के मामले पर आक्रोशित परिजनों ने जबरदस्त हंगामा किया और सड़क पर शव को रखकर गोंडा अयोध्या हाईवे पर जाम लगा दिया।

नाराज लोगों ने कई वाहनों में की तोड़फोड़ भी की। पुलिस की दरिंदगी के खिलाफ हजारों लोग सड़क पर उतर आए तथा आक्रोशित भीड़ को देखते हुए नवाबगंज पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर लगाया है हत्या का आरोप ।

पीड़ित के पिता की तहरीर पर नवाबगंज एसएचओ व तीन सिपाहियों समेत अन्य कई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हो गया है। एसपी आकाश तोमर ने एसएचओ तेज प्रताप सिंह व एसओजी प्रभारी अमित यादव को सस्पेंड कर दिया है।

The post हत्या की गुत्थी सुलझाने वाली पुलिस पर ही लगा हत्या का आरोप appeared first on ITN Hindi.