नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9454434926 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

ITN Hindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, National news,State news, City news, ITN hindi

डुमरियागंज में पद यात्रा: नफरत के खिलाफ आवाज, संविधान और रोजगार के मुद्दों पर सियासी हमला

1 min read




कुतबुद्दीन सिद्दीकी | सिद्धार्थनगर |उत्तर प्रदेश


सिद्धार्थनगर (डुमरियागंज): आम आदमी पार्टी ने नफरत की राजनीति के विरोध और संविधान के समर्थन में डुमरियागंज क्षेत्र में पद यात्रा निकाली। यह पद यात्रा बौद्ध प्रांत अध्यक्ष इंजीनियर इमरान लतीफ के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रोजगार, सामाजिक न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसान मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

 

पार्टी नेता संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में पद यात्राओं के जरिए जनता के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों को सामने लाया जा रहा है। उनका आरोप है कि क्षेत्र में विकास के बजाय विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने ने कहा कि देश को डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान से चलना चाहिए, न कि किसी व्यक्ति विशेष के आदेश से। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्कूल, अस्पताल, रोजगार और किसानों की समस्याओं पर गंभीर चर्चा और समाधान की जरूरत है।

बीजेपी पर आरोप: “नफरत की राजनीति से माहौल बिगाड़ने की कोशिश”


पद यात्रा के दौरान आप सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि प्रदेश में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम विभाजन से किसी समाज या देश का भला नहीं हो सकता और दोनों समुदायों को मिलकर नफरत फैलाने वाले तत्वों का विरोध करना चाहिए।

अमेरिका-भारत डील और किसानों का मुद्दा


सांसद संजय सिंह ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका के साथ हुई व्यापारिक समझौतों पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इससे देश के स्वाभिमान और किसानों के हित प्रभावित हुए हैं। पार्टी का कहना है कि इन मुद्दों पर पहले भी विरोध प्रदर्शन और आंदोलन किए गए हैं और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।

विपक्ष और “एपस्टीन फाइल” विवाद पर बयान


विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा उठाए गए तथाकथित “एपस्टीन फाइल” मुद्दे का उल्लेख करते हुए संजय सिंह ने दावा किया कि इस मामले को संसद में भी उठाया गया था और सरकार पर जवाबदेही तय होनी चाहिए!

एसआईआर पर गंभीर आरोप


पार्टी नेताओं ने एसआईआर को “बड़ा चुनावी घोटाला” बताते हुए आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

संजय सिंह ने कहा कि पद यात्रा का मुख्य संदेश “मिलकर रहो, भाईचारे से आगे बढ़ो और देश-प्रदेश का निर्माण करो” उन्होंने ने कहा कि पार्टी जनता के मुद्दों पर लगातार आवाज उठाती रहेगी और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »