बलरामपुर : 2005 में होली के दिन हुए दंगे में 17 साल बाद आया फैसला

संवाददाता कुतबुद्दीन सिद्दीकी | इंडिया टाइम्स समाचार एजेंसी | 21 अक्टूबर 2022 |
♦उतरौला नगर में सन 2005 में होली के दिन हुए दंगे में 17 साल बाद आया फैसला,
♦65 में से 41 आरोपियों पर आरोप तय,18 लोग हुए बरी
बलरामपुर जनपद के उतरौला में सन 2005 में होली के दिन हुए दंगे में सत्रह साल बाद आया फैसला।अपर जिला जज के न्यायालय ने कुल 65 में से 41 आरोपियों पर आरोप तय करने के साथ न्यायालय ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा।18 लोगों को दोषमुक्त किया गया जबकि दो लोगों की ट्रायल के दौरान मौत हो चुकी है तो वहीं पांच आरोपी सुनवाई के दौरान गैर हाज़िर रहै। दोषी लोगों में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता व अमरनाथ गुप्त भी शामिल हैं।
शुक्रवार को एडीजे न्यायालय से सुनाई जाएगी सजा।आरोपियों में दोनों समुदाय के लोग शामिल हैं।उतरौला नगर में सन 2005 दंगे में चार दर्जन से अधिक दुकानों में लूटपाट के बाद आगजनी की गई थी।तत्कालीन एसडीएम आरके सिंह,सीओ आरके सोनकर,प्रभारी निरीक्षक बलराम सरोज समेत दर्जनों पुलिस कर्मियों व आम लोगों को गंभीर चोटें आयीं थीं।तत्कालीन कोतवाल की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा।