नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9454434926 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

ITN Hindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, National news,State news, City news, ITN hindi

अंतरराष्ट्रीय डेंगू दिवस पर कार्यशाला आयोजित, जनभागीदारी से रोकथाम पर जोर

1 min read




बाराबंकी, 17 मई | ITN News | Barabanki


अंतरराष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आरसीएच सभागार, बाराबंकी में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग एवं रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय डेंगू दिवस की थीम “कम्युनिटी पार्टिसिपेशन: डेंगू कंट्रोल – चेक, क्लीन एंड कवर” निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि डेंगू एक गंभीर वायरल बीमारी है, जो हाल के वर्षों में देश में जनस्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। विशेष रूप से मानसून और उसके बाद के मौसम में उच्च तापमान एवं जलभराव के कारण एडीज मच्छरों का प्रजनन तेजी से बढ़ता है, जिससे डेंगू के साथ-साथ चिकनगुनिया और जीका वायरस जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 से प्रतिवर्ष 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है, ताकि मानसून से पहले लोगों को जागरूक कर रोकथाम संबंधी गतिविधियों को प्रभावी बनाया जा सके। डेंगू नियंत्रण में समुदाय की सक्रिय भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कार्यशाला में बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं उपकेंद्र स्तर पर ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समितियों के माध्यम से एंटी-लार्वा छिड़काव कराया जा रहा है। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा साप्ताहिक निरीक्षण कर मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान की जा रही है तथा अनावश्यक जलभराव वाले पात्रों को खाली कराया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों एवं आसपास साफ-सफाई बनाए रखें तथा कूलर, पानी की टंकी, गमले, टायर, नारियल के खोल, प्लास्टिक कप, बोतल और अन्य अनुपयोगी वस्तुओं में पानी जमा न होने दें।

कार्यक्रम के दौरान “हर रविवार, मच्छर पर वार” अभियान के तहत डेंगू रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई। रेडक्रॉस सोसायटी, बाराबंकी के सदस्यों ने भी जनजागरूकता अभियान चलाने और लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, फाइलेरिया नियंत्रण अधिकारी, समस्त मलेरिया यूनिट के अधिकारी एवं पीसीआई प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में हैदरगढ़ ब्लॉक से रेडक्रॉस सोसायटी के आजीवन सदस्य मेराज अहमद, हरख ब्लॉक से प्रीतम सिंह वर्मा, त्रिवेदीगंज ब्लॉक से सुनील कुमार सहित जनपद के 17 ब्लॉकों से रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य मौजूद रहे।


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »