नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9454434926 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

ITN Hindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, National news,State news, City news, ITN hindi

मनकापुर की जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल, देश में अमन शांति के लिये माँगी दुवायें

1 min read




रिपोर्ट:- नौशाद खान

 

गोण्डा : मनकापुर बाजार स्थित जामा मस्जिद में रमजान की तरावीह नमाज संपन्न हो गई। जुमेरात की रात को आखिरी तरावीह नमाज अदा की गई। सबने देश में अमन व शांति के लिए दुआयें माँगी
हाफिज मोहम्मद इरशाद ने रोजाना रात को तरावीह की नमाज में कुरान पाक की आयतें सुनाईं तरावीह की नमाज मुकम्मल के बाद लोगों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर मुबारकबाद दी।
जामा मस्जिद इमाम मौलाना मुनव्वर ने कहा कि रोजाना पांच वक्त की नमाज पढ़ना इस्लाम का एक बुनियादी हिस्सा है।इस्लाम धर्म में अल्लाह और उसके रसूल पर ईमान लाने वाले सभी लोगों पर नमाज फर्ज हो जाती है, फिर चाहे मर्द हो या औरत,गरीब हो या अमीर, सभी के लिए 5 वक्त की नमाज पढ़ना जरूरी है। कुरआन व हदीस में जिक्र है, कि हर बालिग मर्द व औरत पर रमजान का रोजा फर्ज किया गया है। जो बीमार हैं, या बहुत ही क्यों न बूढ़े हो, शरीर में रोजा रखने की क्षमता नहीं है, मानसिक रूप से विछिप्त हैं, उन्हें कुछ नियम व शर्तों के साथ रोजा में छूट की बात कही गई है। इस पाक महीने में अल्लाह की खूब रहमत बरसती है। वैसे तो एक दिन में पांच वक्त की नमाज अदा की जाती है, लेकिन रमजान के महीने में तरावीह की नमाज पढ़ना भी जरूरी होता है। इस पाक महीने में तरावीह की नमाज पढ़ने से बड़ी फजीलतें मिलती हैं !
इस मौक़े पर तनवीर ख़ान, राजू ख़ान, मोहम्मद तौफ़ीक़, हाजी वसीम, अतीक राईन, अमन खान, मुहम्मद सिराज, डम्पी खान, रहमत खान, अच्छन अंसारी सहित सैकड़ो की तादाद में नमाज़ी मौजूद रहे!


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »