धूमधाम से मनाई गई नाग पंचमी, नाग देवता की हुई पूजा
1 min read
संवाददाता कुतबुद्दीन सिद्दीकी
सादुल्लाह नगर/बलरामपुर : शुक्रवार को जिले भर में नागपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सादुल्लाह नगर (अहरौला) शिव मंदिर प्रांगण में भी नाग पंचमी का पर्व हर वर्ष की भांति शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने भगवान शिव और नाग देव की आराधना कर सुख समृद्धि की कामना की। अहरौला गांव में नाग पंचमी के अवसर पर कुश्ती दंगल, कबड्डी, खो-खो आदि खेल का आयोजन किया गया। दंगल में युवाओं व बच्चों ने अपने दांव पेंच का प्रदर्शन किया। जिसमें विजेता टीम को रमेश चन्द्र तिवारी, शुनील गुप्ता व प्रमोद तिवारी की तरफ से पुरस्कृत किया गया। गांव के लोगों ने कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए मंदिरों में पूजा-अर्चना की।
मंदिरों में भक्तों ने किया दुग्धाभिषेक
लोगों में पर्व को लेकर काफी उत्साह दिखा। दिन निकलने के साथ ही लोगों ने नाग देवता को दूध लावा चढ़ाकर रक्षा की कामना की। इसके बाद दूध लावे को पूरे घर में छिड़का गया। इसके बाद लोगों ने मंदिरों में जाकर पूजन अर्चन किया। सादुल्लाह नगर के शिव मदिर, हनुमान मंदिर, अहरौला स्थित शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में रमेश चंद्र तिवारी, राजकुमार गुप्ता, सुनील गुप्ता, प्रमोद त्रिपाठी, प्रीतम त्रिपाठी, सुर्यपाल मिश्रा, रामपाल यादव, इरफान समाजवादी, आजाद टेलर्स, राजकुमार शर्मा, रवि मिश्रा, उत्तम मिश्रा, सनी मिश्रा, बजरंगी यादव, संतोष डेकोरेशन अजय वर्मा, सुमित गुप्ता, राजेश मिश्रा, आशीष गुप्ता सहित आदि ग्रामवासी मौजूद रहे |