Dumariyaganj Archives - ITN Hindi

सिद्धार्थनगर: शांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Sidharth Nagar| Taukeer Aslam|18 Mar 2026

भवानीगंज, सिद्धार्थनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत भवानीगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के कुशल निर्देशन में थाना भवानीगंज की टीम ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया।

क्या है पूरा मामला?

थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त पर थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना और स्थानीय जांच के आधार पर शांति भंग की आशंका को देखते हुए धारा 170/126/135 BNSS के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का विवरण:

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्त एक ही परिवार के हैं और जलालपुर टोला नौडहवा, थाना भवानीगंज के निवासी हैं:

रामसुरेश (40 वर्ष), पुत्र भारत

भारत (55 वर्ष), पुत्र फेरई

उमेश (20 वर्ष), पुत्र रामसुरेश

पुलिस टीम की भूमिका

इस सफल कार्रवाई में मुख्य रूप से निम्नलिखित पुलिसकर्मी शामिल रहे:

उ0नि0 श्री भूपेन्द्र राज सिंह (थाना भवानीगंज)

हे0का0 संजय यादव

हे0का0 अशोक कुमार सिंह

पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

The post सिद्धार्थनगर: शांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार appeared first on ITN Hindi.

डुमरियागंज: आम आदमी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर इमरान लतीफ़ का संघर्ष जारी
रिपोर्ट: तौकीर असलम

सिद्धार्थनगर : बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करने के मामले में डुमरियागंज पुलिस ने आम आदमी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर इमरान लतीफ़ को उनके आवास से पूछताछ के लिए डुमरियागंज थाने ले जाया। उन्हें 24 घंटे तक थाने में रखा गया और देर रात रिहा कर दिया गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बयान:

रिहाई के बाद, इमरान लतीफ़ ने क़स्बे के एक निजी गेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से उनके मनोबल पर कोई असर नहीं पड़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह डुमरियागंज के स्थानीय मुद्दों पर दुगुनी ऊर्जा के साथ संघर्ष जारी रखेंगे।

विपक्ष की भूमिका पर जोर:

इमरान लतीफ़ ने कहा कि डुमरियागंज विधानसभा लंबे समय से विपक्षविहीन है। उन्होंने खुद को एक सशक्त, व्यवहारिक और सकारात्मक विपक्ष के रूप में प्रस्तुत करते हुए कहा, “सरकार का चरित्र होता है विपक्ष की आवाज दबाना। लेकिन मैं बिना डरे और बिना दबे जनहित की समस्याओं को उजागर करता रहूँगा और उनके समाधान के लिए संघर्ष करता रहूँगा।”

किसानों के मुद्दों पर सुझाव:

गेंहू के खेतों में आग लगने की घटनाओं पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को मुआवजे के आवेदन और सहायता के लिए तहसील स्तर पर एक हेल्प डेस्क की स्थापना की जानी चाहिए। इससे किसानों को आवेदन करने में आसानी होगी और उनकी समस्याओं का समाधान तेजी से हो सकेगा।

जनता का समर्थन

इमरान लतीफ़ ने इस पूरे प्रकरण के दौरान डुमरियागंज की जनता से मिले अपार स्नेह के लिए धन्यवाद अदा किया। उन्होंने कहा कि जनता का यह समर्थन उनके संघर्ष को और मजबूत करता है।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज़िलाध्यक्ष जलाल चौधरी, राम करण गौड़, इमरान खान, इमरान अहमद समेत कई अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे।

इमरान लतीफ़ ने स्पष्ट किया कि वह डुमरियागंज के स्थानीय मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। उनका यह संघर्ष न केवल जनहित के लिए है, बल्कि एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाने का भी प्रयास है।

The post डुमरियागंज: आम आदमी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर इमरान लतीफ़ का संघर्ष जारी appeared first on ITN Hindi.

सभ्य समाज का निर्माण करती है शिक्षा – मौलाना जमील
ब्यूरो रिपोर्ट : सिद्धार्थनगर

डुमरियागंज – डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बगहवा गांव में शबे बारात के शुभ अवसर पर इसलहे मुआशरा कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश के नामवर उलमा और विद्वानों ने शिरकत की और कांफ्रेंस को संबोधित किया।

मौलाना जमील ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही हम एक बेहतर और सभ्य समाज का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा, “जिस व्यक्ति के जीवन में शिक्षा नहीं होती, उसका जीवन अंधकार में भटकता है।”

साहब अली चतुर्वेदी ने जलसे को संबोधित करते हुए कहा कि आज का मुस्लिम समाज हज़रत मोहम्मद मुस्तफा (स.अ) के बताये हुए मार्ग से भटक गया है और समाज में तरह-तरह की बुराइयां और सभ्यताएं जन्म ले चुकी हैं। इन्हें समय रहते दूर करना बहुत जरूरी है और यह बदलाव बेहतर शिक्षा के माध्यम से ही किया जा सकता है।

जावेद अलीमी ने कहा कि सोशल मीडिया हमारी आने वाली नस्लों को मानसिक तौर पर गुलाम बना रहा है, जिससे उनमें निकम्मापन और नकारापन तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि समय रहते हमें अपने बच्चों को इस वबा से बचाना होगा ताकि उनके बेहतर भविष्य का निर्माण हो सके।

अरबाब फारुकी ने कहा कि शिक्षा के जरिए ही हम अच्छे और बुरे में सही ढंग से फर्क कर सकते हैं।

कार्यक्रम में तिलावते कलाम पाक कारी मकसूद अकरम, हमदे पाक सादिक रजा नेपाली, और नआत दिलशाद अहमद ने पेश की। जलसे का संचालन सलाहुद्दीन अहमदी ने किया और अध्यक्षता जमील अहमद निजामी ने की।

इस मौके पर मौलाना इश्तियाक, मौलाना फ़ैज़ान, मौलाना सफीक निज़ामी, मौलाना अकबर असर्फी ने भी कांफ्रेंस को संबोधित किया।

इस अवसर पर राफातुअल्लाह, इमरान, तफ़्सीर, अब्दुल वाहिद, अमीरुल्लाह, इरफान, अबरार, नसीरुद्दीन, शौकत प्रधान, अब्दुल सलाम, मेराज मलिक और अन्य रजाकार भी मौजूद रहे।

The post सभ्य समाज का निर्माण करती है शिक्षा – मौलाना जमील appeared first on ITN Hindi.

डुमरियागंज क्षेत्रवासियो को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना हमारा है मकसद – डॉक्टर फखरुल हसन
सौगात-

डुमरियागंज क्षेत्रवासियो को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना हमारा है मकसद – डॉक्टर फखरुल हसन

22 दिसंबर को हल्लौर मे बाबहानी जीवन रक्षा मेडिकल केयर हास्पिटल का सांसद जगदंबिका पाल करेगे उद्घाटन

हास्पिटल मे मरीजो को मिलेगी महानगरो की तरह उच्च स्वास्थ्य सुविधाऐ

https://www.itnhindi.com/wp-content/uploads/2024/12/VID-20241202-WA0011.mp4

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा होने जा रहा है। हल्लौर में नवनिर्मित बाबहानी जीवन रक्षा हॉस्पिटल का उद्घाटन 22 दिसंबर को डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल के हाथों होगा। इस अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए अब महंगे निजी अस्पतालों और शहर का रुख नहीं करना पड़ेगा। गरीबों और मजबूरो के लिए कम पैसों में उच्च चिकित्सा सेवा मुहैया कराई जाएगी ।

हल्लौर स्थित नवनिर्मित बाबहानी जीवन रक्षा मेडिकल केयर हास्पिटल के सभागार में सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान हास्पिटल के चेयरमैन डाक्टर फकरूल हसन रिजवी ने कहीं उन्होंने कहा, “मेरा सपना क्षेत्रवासियों की सेवा करना है।”यहा के लोगो को मूलभूत सुविधाओ का मुहैया कराना है। श्री रिजवी ने कहा कि कोरोना काल में हल्लौर सहित डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में काफी परेशानी हुई थी। इसी को देखते हुए हल्लौर में यह मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल बनाया गया है। अस्पताल में महिला एवं शिशु सहित सामान्य चिकित्सा के साथ-साथ हर तरह की सर्जरी के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।अस्पताल के मेडिकल टीम में अपोलो हॉस्पिटल से आए डॉक्टर गुफरान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के अस्पतालों की आवश्यकता है ताकि लोग गंभीर बीमारियों के समय दर-दर भटकने के बजाय निकट के इस अस्पताल से सेवा ले सकें। उन्होंने कहा कि समय-समय पर देश के जाने-माने डॉक्टर समाज सेवा के क्रम में यहां पर विजिट करते रहेंगे।डॉक्टर मुशीर ने बताया कि शुरुआती दौर में अस्पताल 24 घंटे आपातकालीन सेवा एवं दस बेड के मरीजों को भर्ती करने के लिए तैयार है।उन्होंने कहा कि अस्पताल में 24 घंटे आपातकालीन सेवा

महिला एवं शिशु रोग विभाग

सामान्य चिकित्सा सभी तरह की सर्जरी कम लागत में उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं इस अस्पताल के शुरू होने से डुमरियागंज क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें दूर के अस्पतालों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।सभी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाऐ यहा उपलब्ध कराई जाएगी।

The post डुमरियागंज क्षेत्रवासियो को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना हमारा है मकसद – डॉक्टर फखरुल हसन appeared first on ITN Hindi.

स्वर्गीय रामराज सिंह उर्फ काका की तीसरी पुण्यतिथि पर किया गया याद
शिवाजी इंटर कॉलेज पर आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों, नेताओं और अध्यापकों ने प्रबंधक को दी श्रद्धांजलि |

सिद्धार्थनगर ब्यूरो

सिद्धार्थनगर :  पत्रकार संगठन इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पत्रकार कृष्ण प्रताप सिंह के पिता स्व0 रामराज सिंह उर्फ काका की तीसरी पुण्यतिथि पर सोमवार को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम बरगदवा स्थित शिवाजी इटर कालेज में आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं विद्यार्थी सम्मान कार्यक्रम में पत्रकार साथियों के साथ शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दीl कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बॉसी के विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजा जय प्रताप सिंह शामिल हुए और उन्होंने छात्राओं द्वारा लगाए गए विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करके उनकी प्रतिभा की जमकर सालाना की तथा अच्छा मॉडल बनाने वाली छात्रों को मेडल और उपहार देकर सम्मानित कियाl कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह ने तथा अध्यक्षता राम आशीष पाठक ने की| कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य केपी सिंह वरिष्ठ पत्रकार एवं आइजेए के के प्रदेश सचिव हाशिम रिजवी, राजेश यादव, राजेश पांडे, जीएच कादिर आलोक श्रीवास्तव वसीम अकरम, मोहम्मद इस्माइल, सफायत अली, मोहम्मद सेफ, अजीम रिजवी, सुहैल अहमद, कृपा शंकर भट्ट, पतित पावन त्रिपाठी, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे ।

The post स्वर्गीय रामराज सिंह उर्फ काका की तीसरी पुण्यतिथि पर किया गया याद appeared first on ITN Hindi.

समाजवादी पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की जिला महासचिव शाहजहाँ खातून नहीं रही
आज हमने अपने एक ऐसे नेता को खोया है जो हमेशा गरीबों और मजलूमों के हक के लिए हमेशा खड़ी रहती थी : समाजवादी परिवार

इटवा सिद्धार्थनगर : डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बगहवा गाँव की रहने वाली समाजवादी पार्टी कि महिला प्रकोष्ठ की जिला महासचिव अब नहीं रही। पिछले माह स्वास्थ्य खराब होने के कारण इनका इलाज चल रहा था। चार दिन पहले हालत ज्यादा खराब होने कारण उन्हें डाकटर राम मनोहर लोहिया लखनऊ में इलाज क लिये भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान कल सोमवार को इनका इनतेकाल हो गया। मंगलवार को उनके पैतृक गाँव बगहवा में मीरा बाबा स्थित कब्रिस्तान में लोगों कि भरी संख्या की मौजूदगी में सुपूर्दे खाक किया गाय।

इस दौरान श्रधांजलि देने वालों का ताता लगा रहा जिसमें समाजवादी पार्टी जिले के क़द्दवार नेता व क्षेत्र के सम्मानित लोगों मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी की पिछले तीस वर्षों से विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही थी। समाजवादी पार्टी के क़ददावर नेता राम फेर यादव ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के लिये यह बहुत बड़ी छती है जिसे भरा नहीं जा सकता है। अजय यादव ने कहा आज हमने समाजवादी पार्टी के एक सच्चे सिपाही को खो दिया है जिसकी कमी हमेशा खलेगी, वही इरफान मलिक ने दुख प्रकट करते हुए कहा की उनसे हमारे परिवारीक के संबंध थे आज हमने अपने परिवार के एक सदस्य को खो दिया है जिसकी कमी हमेशा खलेगी। ओबेदुर्रहमान ने कहा आज हमने अपने एक ऐसे नेता को खोया है जो हमेशा गरीबों और मजलूमों के हक में हमेशा खड़ी रहती थी वह हमेशा याद आएंगी एम. नईम कहा हम ने एक ऐसे नेता को खोया है जो जमीन से जुड़ी हुई थी लोगों की हक की लाडाई लड़ रही थी व उनसे जो हो सकता था मदद करती थी उनकी कमी हमेशा खालेगी।

लाल जी यादव, घिस्यावन यादव, आरज़ू, शमशेर, रफीक, अहमद, जगनारायण, राम कुमार, बहर्ची, सुरेश, नफेस मलिक, ओम प्रकाश, कमूर्ज़मा, बच्चा राम बौद्ध, राजांदार चौधरी, ईरफान मिर्ज़ा, विजय अग्रहरि, अफसर रिज़वी, एस के मेहंदी, नौशाद मलिक, अजय चौधरी, इंद्रासं त्रिपाठी, अनिता द्विवेदी, पुत्तां भाई, बबलू मलिक आदि ने संवेदना प्रकट की है।

The post समाजवादी पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की जिला महासचिव शाहजहाँ खातून नहीं रही appeared first on ITN Hindi.

प्रथम पुण्यतिथि पर नम आंखों से याद किए गए मलिक कमाल युसूफ
पूर्व विधायक राम प्रसाद चौधरी ने इस अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा की मालिक कमल यूसुफ से बहुत गहरा नाता रहा है वह हमेशा कहा करते थे परिस्थितियों चाहे जितनी भी विषम हो उनका सामना हमेशा करना चाहिए।

सिद्धार्थ नगर : डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के अगया मैरिज हॉल में पूर्व विधायक मंत्री मलिक कमाल युसूफ की प्रथम पुण्यतिथि कार्यक्रम का हुआ आयोजन कार्यक्रम में प्रदेश व मंडल के नेताओं ने शिरकत की कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मंत्री की फोटो पर पुष्प अर्पित कर शुरुआत की गई सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रोफेसर अख्तरुल वासे ने कहा मलिक कमाल युसुफ के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किया गया है उसको भूलाया नहीं जा सकता है उनके द्वारा स्थापित हाई स्कूल, इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज, कन्या इंटर कॉलेज इस बात की गवाही दे रहे हैं पूर्व विधायक राम प्रसाद चौधरी ने इस अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा की मालिक कमल यूसुफ से बहुत गहरा नाता रहा है वह हमेशा कहा करते थे परिस्थितियों चाहे जितनी भी विषम हो उनका सामना हमेशा करना चाहिए।

पूर्व विधायक अनिल सिंह ने कहा कमाल साहब हिंदू मुस्लिम एकता के सच्चे पुरोधा थे राजनीति में उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। लखनऊ से चलकर आए दीपक मिश्रा ने कहा आज इस मंडल में समाजवाद का जो झंडा बुलंद है इसमें माननीय मलिक कमाल यूसुफ का बहुत बड़ा योगदान रहा है और इसे भुलाया नहीं जा सकता । पूर्व विधायक मसूद आलम खान ने कहा कि हमने विधानसभा में स्वर्गीय मलिक कमाल यूसुफ को अपने क्षेत्र की जन समस्या को लेकर विधानसभा में लड़ते हुए देखा है वह बहुत ही खुशमिजाज और मिलनसार लोगों में से थे और जब भी मिलते तो उनकी बातों में हमेशा अपनापन रहता था और कुछ ना कुछ सीखने को मिलता था सभा को संबोधित करते हुए लाल जी यादव ने कहा की स्वर्गीय मंत्री जी समाजवाद में हमेशा विश्वास रखते थे और समाजवादी पार्टी के स्थापक सदस्यों में से रहे। उनके इस सहयोग को भुलाया नहीं जा सकता। पुष्कर आदित्य सिंह ने कहा कि स्वर्गीय विधायक जी द्वारा हमेशा समाज की एकता और अखंडता को बल दिया जाता था और इसी को वो हमेशा ऊपर रखते थे। इस मौके पर डॉक्टर अब्दुल मन्नान, चिंकू यादव, अतिकुर्रहमान, गौरव मिश्रा, राजेश द्विवेदी, घिसियावन यादव, मोनू दुबे, सुफियान अख्तर, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हरिशंकर सिंह पप्पू श्रीवास्तव, मारकंडे पांडे, कुंवार आनंद सिंह आदि कई वक्ताओं ने सभा को संबोधित कर अपने अपने अनुभव को बयान किया।

पप्पू श्रीवास्तव, डॉक्टर अफाक फैसल मलिक, साकिब, मलिक गुफरान, दिनेश पांडे, अब्दुल अली, सलमान मलिक, फहद मलिक, अफजल मलिक, फुजेल उर्फ बबलू आदि लोग भारी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सागीर खासकर ने किया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर अख्तरुल वासे रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक राम प्रसाद चौधरी ने की। कार्यक्रम का आयोजन मलिक कमाल यूसुफ फाउंडेशन द्वारा किया गया वह इरफान मलिक के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

रिपोर्ट सिद्धार्थनगर ब्यूरो

The post प्रथम पुण्यतिथि पर नम आंखों से याद किए गए मलिक कमाल युसूफ appeared first on ITN Hindi.

सिद्धार्थनगर : कल होगा यादे कमाल यूसुफ का आयोजन
डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक एवं मंत्री तथा कई शिक्षण संस्थानों के संस्थापक रहे स्वर्गीय मलिक कमाल यूसुफ की प्रथम पुण्यतिथि (बरसी) कार्यक्रम में उनकी स्मृतियो पर जाने-माने वक्ता पदम विभूषण से नवाजीत प्रोफेसर अख्तरुल वासे मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

इटवा सिद्धार्थनगर : कमाल युसूफ मलिक फाउंडेशन के तत्वाधान में आगामी 5 सितंबर दिन मंगलवार को प्रकाश मैरिज हॉल अगया चौराहे पर यादे कमाल यूसुफ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक एवं मंत्री तथा कई शिक्षण संस्थानों के संस्थापक रहे स्वर्गीय मलिक कमाल यूसुफ की प्रथम पुण्यतिथि (बरसी) कार्यक्रम में उनकी स्मृतियो पर जाने-माने वक्ता पदम विभूषण से नवाजीत प्रोफेसर अख्तरुल वासे मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। उक्त जानकारी कार्यक्रम आयोजक इरफान मलिक ने देते हुए बताया है कि कार्यक्रम दिन में 11 से शुरू होगा। पूर्व मंत्री मलिक कमाल यूसुफ की यह प्रथम पुण्यतिथि आयोजित है। जिसमें शिक्षा जगत, राजनीति, बुद्धिजीवी व सामाजिक वर्ग से जुड़े लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे ।

The post सिद्धार्थनगर : कल होगा यादे कमाल यूसुफ का आयोजन  appeared first on ITN Hindi.

डुमरियागंज तहसील गेट के सामने चल रहा है मानक विहिन साजिदा अस्पताल
सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रर बेवा के अधीक्षक व उपजिला अधिकारी महोदय का आना जाना उसी रास्ते से है उप जिलाधिकारी के अवास व अफिस से मात्र 50 मीटर की दूरी पर साजिदा अस्पताल स्थित है क्या उप जिला अधिकारी का अस्पताल पर नजर नहीं पड़ती।

सिद्धार्थनगर : मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिद्धार्थनगर द्वारा इन दिनों अभियान चलाया जा रहा है झोलाछाप डॉक्टर व फर्जी क्लिनिको पर लगातार छापामारी कर उनको नोटिस दिया जा रहा है आप को बताते चलें कि डुमरियागंज साजिदा अस्पताल मानक विहिन के रूप मे चल रहा है अस्पताल पर लगे बोर्ड पर डाक्टरों के नाम तो दिखाई दे रहे है अस्पताल पर अधिकांश डॉक्टर नहीं रहते है अस्पताल में ना ही कोई मशीनरी की व्यवस्था है जिस से मरीज की जांच हो सके अस्पताल में अनट्रेंड स्टाप को रखा गया है उन्हीं के द्वारा इलाज किया जा रहा है जिस से आए दिन मरीजो को खतरे का सामना करना पड़ता है यदि अस्पताल में लगे सीसी टीवी कैमरे की जांच कीजाय तो सच्चाई सामने आ जाएगी मजे की बात यह है कि सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रर बेवा के अधीक्षक व उपजिला अधिकारी महोदय का आना जाना उसी रास्ते से है उप जिलाधिकारी के अवास व अफिस से मात्र 50 मीटर की दूरी पर साजिदा अस्पताल स्थित है क्या उप जिला अधिकारी का अस्पताल पर नजर नहीं पड़ती है या फिर देख कर अनदेखा किया जा रहा है मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपने आदेश में यह स्पष्ट कहा है की यदि समय रहते जांच अधिकारी कार्रवाई करते तो स्वास्थ्य विभाग की छवि धूमिल ना होती यदि स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी मानक विहीन अस्पताल पर अंकुश नहीं लगाएगे तो मरीजो की जा सकती है जान।

रिपोर्ट शहाबुद्दीन फारुकी

The post डुमरियागंज तहसील गेट के सामने चल रहा है मानक विहिन साजिदा अस्पताल appeared first on ITN Hindi.

नवीन मंडी में जल जमाव व गन्दगी का लगा अम्बार
यहा सैकड़ों कर्मचारियों, समेत बड़ी संख्या में किसानों का रोजाना आवागमन होता रहता है। लिहाजा यहां दिन-रात मक्खियां भिनभिनाती हैं और गंदगी का अंबार लगा रहता है।

इटवा सिद्धार्थ नगर : डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के शाहपुर स्थित नवीन सब्जी मंडी में जगह-जगह जल जमाव व गन्दगी का ढेर लग जाने से किसानों को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है नवीन मंडी में जगह-जगह खराब हो चुके सडे गले फल सब्जियों का चारों तरफ ढेर लगा है वहीं नवीन मंडी से जल निकासी की व्यवस्था सही न होने के कारण जगह-जगह पानी भी भर रहता है जिस से क्षेत्र के किसानों को वहाँ पर आने जाने में दिक्कत पैदा हो रही हैं व छोटे खुदरा दुकान्दारों को दुकान लगाने में काफी परेशानी हो रही है केंद्र प्रदेश की सरकार स्वच्छ भारत अभियान फेल होता दिख रहा है।

यहा सैकड़ों कर्मचारियों, समेत बड़ी संख्या में किसानों का रोजाना आवागमन होता रहता है। लिहाजा यहां दिन-रात मक्खियां भिनभिनाती हैं और गंदगी का अंबार लगा रहता है। इधर लगातार हो रही बरसात से यहां जल जमाव की स्थिति हो गई है। जो कोढ़ में खाज का काम कर रहा है।

यहां आए किसान राम तेज़ चौधरी राम प्रकाश चौधरी गोली इस्लाम ओमप्रकाश राम फेर चौधरी नंदलाल यादव पप्पू यादव पिंटू ने बताया कि , नवीन मंडी में गंदगी व जल जमाव होने के कारण हर मौसम में परेशानी होती है। इधर बरसात के कारण जल जमाव होने से अब स्थिति और भी विकट हो चुकी है। मजबूरी में यहां आना पड़ता है। किसानों ने यहां से गंदगी हटवाने व नवीन मंडी परिसर में जल जमाव रोकने के लिए उच्चीकरण कराने की मांग की है। साथ ही जिले की महत्वपूर्ण मंडी होने के कारण यहां पर सफाई कर्मियों को तैनात किया जाए|

The post नवीन मंडी में जल जमाव व गन्दगी का लगा अम्बार appeared first on ITN Hindi.