श्रीदत्तगंज में कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’
1 min read
रिपोर्ट– आमिर हसन सिद्दीकी
श्रीदत्तगंज(बलरामपुर)। विधानसभा बलरामपुर सदर क्षेत्र के श्रीदत्तगंज बाजार में रविवार को बूथ संख्या 311 पर जिला कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश त्रिगुणायत की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी कार्यक्रम मन की बात को सुना।
ओम प्रकाश त्रिगुणायत ने कहा कि प्रधानमंत्री के हर शब्द में राष्ट्रभाव, सेवा और देश के विकास के प्रति समर्पण झलकता है। उनके संदेशों ने सभी के मन में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया। आत्मनिर्भर भारत, लोकल से ग्लोबल की दिशा में बढ़ते कदम और समाज के हर वर्ग के सशक्तीकरण की भावना ने सबका उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम के पश्चात सभी ने यह संकल्प लिया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हम सब मिलकर विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करेंगे। जन-जन की भागीदारी से ही जन-जन का विकास संभव है।
इस अवसर पर विश्वनाथ वर्मा, विनोद गौतम, रमेश कुमार, अजय सोनकर, हीरालाल आदि भाजपा कार्यकर्ता व बाजारवासी उपस्थित रहे।
