नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9454434926 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

ITN Hindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, National news,State news, City news, ITN hindi

अच्छी सोच फाउंडेशन शुरू करेगा समाज हित में शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष अभियान

1 min read




रिपोर्ट:- नौशाद खान

 

पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही अच्छी सोच फाउंडेशन ने शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीब बेटियों की शादी, जरूरतमंदों के इलाज और रक्तदान जैसे अनेक मानवीय कार्य किए हैं। संस्था के संस्थापक नजीर मोहम्मद ने सभी साथियों के साथ ही पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और समर्थन की बदौलत ही अच्छी सोच फाउंडेशन ने अपने क्षेत्र और जिले के साथ-साथ अन्य जिलों में भी अपने कार्यों के माध्यम से एक पहचान बनाई है।

उन्होंने बताया कि एक बार फिर संस्था पूरी मजबूती के साथ समाज हित में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष रूप से कार्य करने जा रही है। इस अवसर पर उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से अपील की कि जैसे अब तक उन्होंने संस्था के कार्यों को अपने प्रतिष्ठित संस्थानों में स्थान दिया है, उसी प्रकार आगे भी अपना निशुल्क और निस्वार्थ सहयोग प्रदान करते रहें।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग से समाज को शिक्षित, स्वस्थ और सशक्त बनाने के साथ-साथ एक ऐसे समाज का निर्माण संभव होगा, जहाँ इंसानियत और मानवता को सर्वोच्च स्थान मिलेगा


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »